Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भोजपुर में भरत तिवारी की मौत के मामले की जांच सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए: बिहार कांग्रेस


पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले में सरकार ने न्यायिक जांच की घोषणा कर दी है। इस बीच, बिहार कांग्रेस ने विधानसभा की सर्वदलीय समिति से पूरे मामले की जांच की मांग की है।

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले में सरकार ने न्यायिक जांच की घोषणा कर दी है। इस बीच, बिहार कांग्रेस ने विधानसभा की सर्वदलीय समिति से पूरे मामले की जांच की मांग की है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को भोजपुर पहुंचकर भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिजनों के अलावा ग्रामीणों से भी बातचीत कर भरत हत्याकांड से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

राजेश राम ने कहा कि भरत तिवारी की हत्या अत्यंत गंभीर और चिंताजनक घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने एक संगठित सुपारी किलर गिरोह की तरह काम किया है। भरत तिवारी एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते थे। इसी कारण वे सरकार की आंखों की किरकिरी बन गए थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन ही नहीं बल्कि राज्य सरकार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच बिहार विधानसभा की सर्वदलीय समिति से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए चाहे जितनी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े, पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी नागरिक की आवाज को इस तरह दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जा सकती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ मिन्नत रहमानी, असित नाथ तिवारी, पंकज यादव, प्रेमचंद सिंह भी साथ थे।

गौरतलब है कि भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एनकाउंटर को लेकर बढ़ते विवाद और राजनीतिक दबाव के बीच बिहार सरकार ने शनिवार को न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की थी कि हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश इस मामले की स्वतंत्र जांच करेंगे और सभी तथ्यों तथा विवादित पहलुओं की पड़ताल करेंगे।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News