Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भोपाल की भाजपा रैली में 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान, बसों और वाहनों के लिए रूट तय


भोपाल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भोपाल के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर 4 नवंबर को सुबह 10 बजे भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत यातायात और पार्किंग व्यवस्था की गई है।

भोपाल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भोपाल के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर 4 नवंबर को सुबह 10 बजे भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत यातायात और पार्किंग व्यवस्था की गई है।

अटल पथ से एपेक्स बैंक चौराहे तक एक बड़ी रैली भी निकाली जाएगी। प्रशासन का अनुमान है कि इस कार्यक्रम में करीब 40 से 50 हजार लोग शामिल होंगे। इनके लिए लगभग 1,200 बसें और 2,000 चार पहिया वाहन भोपाल पहुंचेंगे।

प्रतिभागियों को लाने वाले वाहनों की सुचारू आवाजाही, ड्रॉप प्वाइंट, पार्किंग और आम लोगों के लिए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न दिशाओं से आने वाली बसों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

विदिशा और रायसेन की ओर से आने वाली बसें पटेल नगर, खजूरी कलां तिराहा, पिपलानी रोड, महात्मा गांधी चौराहा, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड नंबर-1, एपेक्स बैंक और टीटी क्रॉस होते हुए आएंगी।

प्रतिभागियों को टीटी नगर स्टेडियम के पास उतारने के बाद इन बसों को विधायक विश्राम गृह परिसर में पार्क किया जाएगा। वापसी के समय ये बसें लिंक रोड नंबर-1 से यात्रियों को ले सकेंगी।

इन क्षेत्रों से आने वाली बसें नर्मदापुरम रोड, जीजी फ्लाईओवर, गणेश मंदिर, मानसरोवर चौराहा, लिंक रोड नंबर-2, अर्जुन नगर, सेकंड स्टॉप और तुलसी नगर मार्ग से आएंगी।

प्रतिभागियों को अटल पथ के पास उतारने के बाद बसों को तुलसी नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास पार्क किया जाएगा। वापसी के समय भी यात्रियों को यहीं से बैठाया जाएगा। इन मार्गों से आने वाली बसें रातीबड़, नीलबड़, सखी ढाबा टी-पॉइंट, भदभदा चौराहा और भारत माता चौराहा होते हुए पहुंचेंगी।

प्रतिभागियों को जवाहर चौक पर उतारने के बाद बसों को मॉडल स्कूल परिसर में पार्क किया जाएगा। वापसी में भी यहीं से यात्रियों को लिया जाएगा।

मुबारकपुर बायपास से आने वाली बसें मुबारकपुरा, गांधी नगर, लालघाटी चौराहा, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, बंगंगा चौराहा और रंगमहल मार्ग से आएंगी।

प्रतिभागियों को कमला नेहरू स्कूल सेंटर पॉइंट पर उतारने के बाद बसों को टीटी नगर दशहरा मैदान के पास पार्क किया जाएगा। पुराने भोपाल से आने वाली बसें भारत टॉकीज, लिली टॉकीज चौराहा, कंट्रोल रूम, गांधी पार्क और रोशनपुरा चौराहा होते हुए पहुंचेंगी।

टीटी नगर स्टेडियम के पास यात्रियों को उतारने के बाद इन बसों को लाल परेड ग्राउंड, रवींद्र भवन या खटलापुरा रोड पर पार्क किया जाएगा। वापसी में ये बसें एपेक्स बैंक टी-पॉइंट से यात्रियों को ले सकेंगी।

प्रशासन के अनुसार सुबह 8 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है, जिनमें भदभदा चौराहा और भारत माता चौराहा से जवाहर चौक मार्ग., मैनिट से माता मंदिर होते हुए रोशनपुरा मार्ग, 1250 क्वार्टर से लिंक रोड-1 होते हुए एपेक्स बैंक और रोशनपुरा मार्ग, कंट्रोल रूम से रोशनपुरा मार्ग, पॉलिटेक्निक चौराहा से बंगंगा होते हुए रोशनपुरा मार्ग शामिल हैं।

कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

माता मंदिर चौराहे से लिंक रोड-2, सेकंड स्टॉप, अर्जुन नगर और लिंक रोड-1 होते हुए जेल रोड जा सकते हैं। भारत माता डिपो चौराहा, स्मार्ट रोड और पॉलिटेक्निक चौराहे के रास्ते पुराने शहर पहुंचा जा सकता है। मैनिट (मैक्ट) चौराहे से नेहरू नगर, भदभदा चौराहा और डिपो चौराहा होते हुए स्मार्ट रोड का उपयोग किया जा सकता है।

प्रशासन ने नागरिकों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम का सुचारु संचालन हो सके और आम लोगों को कम से कम असुविधा हो।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Date & Time : 2026-11-02 23:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News