Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना में बड़ी प्रगति: सतना-पन्ना रेलखंड पर 120 किमी/घंटा से सफल स्पीड ट्रायल

पन्ना. ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के तहत सतना-पन्ना रेलखंड पर मंगलवार को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। पहली बार ट्रेन पन्ना बॉर्डर तक पहुंची और नागौद से फुलवारी के बीच 15 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया।

मुंबई के रेल संरक्षा आयुक्त गुरु प्रकाश ने अपनी टीम के साथ सुबह से शाम तक इस रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागौद स्टेशन के रिले रूम, रेलवे ट्रैक, पुल, क्रॉसिंग पॉइंट, सिग्नलिंग सिस्टम, बैलास्ट, स्लीपर और स्टेशन यार्ड की गहन जांच की।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्पीड ट्रायल सफल रहने के बाद इस सेक्शन में जल्द ही ट्रेनों के नियमित संचालन को मंजूरी मिल सकती है। सतना-पन्ना रेलखंड की कुल लंबाई 72 किलोमीटर है, जिसमें से अब तक 45 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

फुलवारी से पन्ना के बीच शेष 27 किलोमीटर का काम तेजी से जारी है और उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में रेल संपर्क बेहतर होगा और विकास को नई गति मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान कमल कुमार तलरेजा, जोन सिंह मीना सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Leave A Reviews

Related News