
सांची। अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 किलो गांजा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की।
पकड़े गए आरोपियों में राहुल (22) और जसवंत (19), दोनों निवासी ग्राम टपरा पठारी थाना कोतवाली रायसेन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर एसडीओपी कमलेश खरपुसे एवं थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई 31 मार्च 2026 को की गई।
बरामद गांजा और मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी, चंद्र पाल सिंह, ध्रुव सिंह, दिलीप रघुवंशी, सुरेश गोहे, मिथुन प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, सौरभ रघुवंशी और सहा उपनि संजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
सांची पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से जिले में नशे के कारोबार पर लगातार लगाम कसी जा रही है।
Leave A Reviews