
रामनगर। मैहर जिले के राजस्व अनुभाग, तहसील रामनगर, ग्राम उचेहरा में कमल कुमार पाण्डेय की पैतृक निजी जमीन पर प्रतिवादी द्वारा जबरन नव निर्माण किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि प्रतिवादी न्यायालय द्वारा जारी स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जमीन मालिक कमल कुमार पाण्डेय लगातार न्यायालय और क्षेत्रीय प्रशासन के दरवाजे खटखटा रहे हैं, लेकिन रसूखदार दबंगों के दबाव के चलते क्षेत्रीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
स्थानीय लोगों और ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की धौंस और अतिक्रमण से सामान्य जमीन मालिक असहाय महसूस कर रहे हैं। मामले में अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या गरीब जमीन मालिक को न्याय मिल पाएगा या अन्याय की यह स्थिति बनी रहेगी।
Leave A Reviews