पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर जदयू के भीतर चल रहे विवाद पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने बिना किसी नेता का नाम लिए मंगलवार को दावा किया कि जदयू में अंदरूनी तौर पर सेंध लग चुकी है और आने वाले समय में इसके परिणाम दिखाई देंगे।
![]()

पटना स्नातक सीट पर जदयू ने मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है जबकि जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस राजनीतिक दल को पहले लोग ‘जनता दल नीतीश’ कहते थे, उसमें अब स्थिति ऐसी हो गई है कि एक आदमी इधर है और दूसरा उधर, लेकिन दोनों का ‘मुंह एक ही’ है।
उन्होंने कहा कि अगर जनता दल यूनाइटेड को तोड़ने की कोशिश हो रही है तो उसमें सेंध लग चुकी है और पार्टी कब धराशायी होगी, यह आगे देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन नीतीश कुमार से आग्रह करना चाहते हैं कि वे सतर्क रहें। ग्रामीण इलाकों में चौकीदार के ‘जागते रहो’ कहने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज वह भी नीतीश कुमार और निशांत कुमार से यही कह रहे हैं कि जागिए और अपनी पार्टी की रक्षा कीजिए।
राजद विधायक ने आरोप लगाया कि दो लोग आपस में मिले हुए हैं और वे जदयू को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका असर चुनाव में क्या होगा, यह आगे स्पष्ट होगा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है।
वहीं, रोहिणी आचार्या के पटना लौटने को लेकर पूछे गए सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि परिवार में कभी-कभी नाराजगी हो सकती है लेकिन माता-पिता के प्रति प्रेम अपनी जगह रहता है। उन्होंने कहा कि पिता का बुलावा आया और माता-पिता के प्रति उनके दिल में प्रेम है, इसलिए वह सब कुछ छोड़कर पटना चली आईं। अपने घर लौटना स्वागत योग्य और अच्छी बात है।
--आईएएनएस
एमएनपी/पीएम
Leave A Reviews