Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेलंगाना में एमएलसी चुनाव पर सियासत तेज, शिवसेना ने कांग्रेस पर पिछड़े वर्ग को धोखा देने का लगाया आरोप


हैदराबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधान परिषद के दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा पिछड़े वर्ग से किसी को उम्मीदवार न बनाने को लेकर शिवसेना के तेलंगाना राज्य अध्यक्ष सिंकरू शिवाजी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन पर पिछड़े वर्ग समुदाय की अनदेखी करने और धोखा देने का आरोप लगाया है।

हैदराबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधान परिषद के दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा पिछड़े वर्ग से किसी को उम्मीदवार न बनाने को लेकर शिवसेना के तेलंगाना राज्य अध्यक्ष सिंकरू शिवाजी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन पर पिछड़े वर्ग समुदाय की अनदेखी करने और धोखा देने का आरोप लगाया है।

दरअसल, कांग्रेस ने महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समा राममोहन रेड्डी को और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा सीट से रामरेड्डी सर्वोत्तम रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। इस पर सिंकरू शिवाजी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग समाज को 42 प्रतिशत आरक्षण देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन अब तक उस पर कोई अमल होता नहीं दिख रहा है।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "तेलंगाना में नेशनल इलेक्शन कमीशन ने दो एमएलसी सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और वोट एनरोलमेंट चल रहा है।"

कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग समाज को बहुत बड़ा धोखा दिया है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सभी नेता एक साथ खड़े होकर पिछड़े वर्ग समाज को 42 प्रतिशत आरक्षण देने की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असलियत में उस वादे का क्या हुआ, किसी को पता नहीं है। कांग्रेस ने दोनों एमएलसी सीटों में से एक भी सीट पिछड़े वर्ग समुदाय को नहीं दी है, जिसे पूरा पिछड़ा वर्ग समाज देख रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया, "आज राहुल गांधी पिछड़े वर्ग समाज के लिए इतना बड़ा संघर्ष करने की बात करते हैं, तो पिछड़े वर्ग समाज को एक सीट भी क्यों नहीं दी? कांग्रेस पार्टी कैसी पार्टी बन गई है? दोनों सीटों पर रेड्डी समुदाय के लोग ही हैं। हम रेड्डी समुदाय का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन क्या पिछड़े वर्ग समाज को मौका नहीं देना चाहिए? क्या ये लोग पिछड़े वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं देंगे?"

वहीं, आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर शिवसेना की रणनीति पर बात करते हुए सिंकरू शिवाजी ने कहा कि उनकी पार्टी दोनों एमएलसी सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी बेरोजगारी जैसे स्थानीय मुद्दों और राज्य के अन्य जनहित के विषयों को लेकर जनता के बीच जाएगी। विशेष रूप से हैदराबाद-रंगा रेड्डी-महबूबनगर सीट पर शिवसेना की ताकत बहुत बड़ी है। यहां हम ज्यादा से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

शिवाजी ने स्वयं चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें मौका देता है, तो वह महबूबनगर-हैदराबाद-रंगा रेड्डी सीट से उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

Date & Time : 2026-10-06 13:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News