Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार की इस यूनिवर्सिटी में कई पदों पर भर्ती के अवसर, 11 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू


पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। देश के किसी सरकारी (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने दरभंगा (बिहार) स्थित अपने ऑफ-कैंपस बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल्स के लिए संविदा के आधार पर केयरटेकर (पुरुष और महिला) और इलेक्ट्रीशियन व प्लंबर (पुरुष) के तौर पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए रिक्तियों की घोषणा की है।

पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। देश के किसी सरकारी (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने दरभंगा (बिहार) स्थित अपने ऑफ-कैंपस बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल्स के लिए संविदा के आधार पर केयरटेकर (पुरुष और महिला) और इलेक्ट्रीशियन व प्लंबर (पुरुष) के तौर पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए रिक्तियों की घोषणा की है।

एमएएनयूयू की ओर से जारी रिक्तियों में केयरटेकर (पुरुष) के 4, केयरटेकर (महिला) के 4, इलेक्ट्रीशियन (पुरुष) का 1 और प्लंबर (पुरुष) का 1 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 19,525 रुपए प्रति माह होगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से केयरटेकर पोस्ट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर संचालन में दक्षता और उर्दू का ज्ञान होना चाहिए। इलेक्ट्रीशियन पद के लिए इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई (एनसीवीटी सर्टिफिकेशन) होना चाहिए। वहीं, उर्दू का ज्ञान वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्लंबर पद के लिए प्लंबिंग में आईटीआई (एनसीवीटी सर्टिफिकेशन) होना चाहिए। वहीं, उर्दू का ज्ञान वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास हॉस्टल/कैंटीन/गेस्ट हाउस से जुड़े कामकाज को संभालने का दो वर्ष का अनुभव और इलेक्ट्रीशियन या प्लंबिंग का दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 34 वर्ष तय की गई है।

वॉक-इन इंटरव्यू 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से 'मानू-प्रोवोस्ट कार्यालय, इलियास अशरफ नगर, चंदनपट्टी, लहेरियासराय, दरभंगा, बिहार - 846 002' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पते पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट की मूल एवं फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। वहीं, इंटरव्यू के दिन ही उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे तक 'प्रोवोस्ट कार्यालय, एमएएनयूयू हॉस्टल, दरभंगा' में अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कराना होगा।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमएएनयूयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एमएएनयूयू की ओर से शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर यह नियुक्ति शुरुआत में 89 दिनों की अवधि के लिए होगी, जिसे परफॉर्मेंस के मूल्यांकन और जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News