Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार : मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित स्लोगन लिखने का आरोप, पेंटर पकड़ा गया

मोतिहारी, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मोतिहारी शहर स्थित ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय की बाहरी दीवार पर विवादित और आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है। दीवार पर लिखे स्लोगन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस गांधी संग्रहालय परिसर पहुंची और दीवार पर लिखे आपत्तिजनक स्लोगन को मिटवा दिया।

पुलिस के अनुसार, गांधी संग्रहालय की बाहरी दीवार पर ‘आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है’ जैसे विवादित स्लोगन लिखे गए थे। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दीवार पर पोस्ट लिखने के आरोप में एक पेंटर को पकड़ा है। पकड़े गए पेंटर की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो मोतिहारी के दिल्ली सराय का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, वह नरसिंह बाबा मंदिर के समीप रहता है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से पेंट का डब्बा और ब्रश भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में पेंटर ने कथित तौर पर बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी से आए दो लोगों ने गांधी संग्रहालय, सिविल कोर्ट की दीवार सहित अन्य जगहों पर स्लोगन लिखने के लिए उसे पैसे दिए थे। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिनके कहने पर दीवारों पर इस तरह के पोस्ट और स्लोगन लिखे गए।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांधी संग्रहालय जैसे ऐतिहासिक स्थल की दीवार पर विवादित संदेश लिखने के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका उद्देश्य क्या था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, गांधी संग्रहालय और अन्य स्थानों की दीवारों पर लिखे आपत्तिजनक लेखन को मिटा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पेंटर से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी

Date & Time : 2026-09-21 16:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News