Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार: सारण में आर्केस्ट्रा समूहों पर छापेमारी, नौ लड़कियां कराई गईं मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार


छपरा, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने छापे मारकर नौ लड़कियों को यातना से मुक्त कराया। मुक्त कराई गई लड़कियां पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की हैं। आरोप है कि ये ट्रैफिकिंग करके लाई गई थीं। इस दौरान बाल तस्करी और शोषण के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छपरा, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने छापे मारकर नौ लड़कियों को यातना से मुक्त कराया। मुक्त कराई गई लड़कियां पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की हैं। आरोप है कि ये ट्रैफिकिंग करके लाई गई थीं। इस दौरान बाल तस्करी और शोषण के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार एएचटीयू एवं महिला थाना, सारण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम में एएचटीयू प्रभारी विशाल आनंद, महिला थानाध्यक्ष नेहा कुमारी, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह तथा रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली के जांच पदाधिकारी अक्षय पाण्डेय शामिल थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टीम द्वारा तरैय, कोपा, एवं इसुआपुर थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों की घेराबंदी कर सघन छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाने वाली कुल नौ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई नाबालिग लड़कियों में पश्चिम बंगाल की आठ और उत्तर प्रदेश की एक लड़की शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान सारण के तरैया निवासी कलीम साई और पश्चिम बंगाल के 24 परगना के मंगल परवानिक के रूप में की गई है।

बता दें कि मई 2023 से लेकर अब तक के विशेष अभियान में कुल 375 लड़कियों को मुक्त कराकर 51 कांड दर्ज करते हुए 125 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा 'आवाज दो' अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनता से सूचना और सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है, यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जूझ रही है, तो 'आवाज दो' हेल्पलाइन से अपनी बात पुलिस को पहुंचाएं।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News