Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ब्रिक्स सम्मेलन के बाद दुनिया भारत की ओर देख रही : संजय सेठ


रांची, 14 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कहा कि भारत की सोच पूरी दुनिया में शांति, विकास और मानवता के कल्याण की है। ब्रिक्स समिट के सफल आयोजन के बाद दुनिया की नजरें भारत की ओर हैं।

रांची, 14 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कहा कि भारत की सोच पूरी दुनिया में शांति, विकास और मानवता के कल्याण की है। ब्रिक्स समिट के सफल आयोजन के बाद दुनिया की नजरें भारत की ओर हैं।

रांची में आईएएनएस से बातचीत में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि हम दुनिया में शांति चाहते हैं और पूरी दुनिया भी विकास चाहती है। हमारा ध्यान भी विकास पर केंद्रित है। हमारी सोच सकारात्मक है तथा हम विश्व शांति और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित हैं। जी-20 से लेकर एआई समिट और अब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन तक भारत ने कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी की है। ब्रिक्स सम्मेलन में दुनिया के 11 राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी रही और विश्व शांति एवं कल्याण को लेकर सभी देशों की एकजुटता देखने को मिली। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पहलगाम आतंकी घटना की सभी देशों ने निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सहमति जताई। दुनिया भारत की ओर देख रही है।

ब्रिक्स सम्मेलन पर विपक्ष के सवालों पर पलटवार करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि जब भी देश की बात आती है, विपक्ष पीछे हट जाता है। देश कोई उपलब्धि हासिल करता है तो विपक्ष उस पर भी सवाल उठाता है।

चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के सवालों पर कहा कि दुनिया के कई देश भारत के चुनाव आयोग की सराहना करते हैं। इस बात पर शोध होना चाहिए कि भारत जैसा विशाल देश होने के बावजूद चुनाव आयोग किस तरह चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित करता है। लेकिन, हमारे यहां चुनाव हारने के बाद सवाल उठाना विपक्ष की आदत बन गई है। लेकिन देश की जनता सब कुछ देख रही है। यही वजह है कि जनता ने विपक्ष को किनारे कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर तेजी से काम कर रहे हैं और उनकी प्राथमिकता देश को आगे ले जाना है।

ब्रिक्स पर राहुल गांधी के बयान पर संजय सेठ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हर मुद्दे में विवाद खड़ा करने की कोशिश करते हैं और मीडिया में बने रहने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर बयान देते हैं। संसद में मुद्दे उठा नहीं पाते हैं। अब जब कुछ बोलने को नहीं मिला तो खाने पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों ने यहां के भोजन और संस्कृति का अनुभव किया।

भारतीय मिलेट्स और शाकाहारी भोजन का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। भारत हमेशा विश्व कल्याण और देशहित की बात करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को प्राथमिकता दी है और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव से विपक्ष परेशान नजर आता है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Date & Time : 2026-09-14 15:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News