Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चंबा: पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत


चंबा, 31 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास के दीदार कर लौट रहे छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के पर्यटकों की एक कार के गहरे नाले में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चंबा, 31 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास के दीदार कर लौट रहे छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के पर्यटकों की एक कार के गहरे नाले में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम को हुई थी, लेकिन क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या होने के कारण इसकी जानकारी समय पर नहीं मिल सकी।

जैसे ही हादसे की सूचना प्रशासन तक पहुंची, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा तथा विजय कुमार सकलानी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर सभी शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। प्रशासन की ओर से राजस्व मैनुअल के तहत प्रभावित परिवारों को राहत राशि भी प्रदान की जाएगी।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बारिश के दौरान वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ। वाहन में सवार दो परिवार इस हादसे में काल का ग्रास बन गए।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना दो दिन पहले हुई थी, जिसकी सूचना देर से मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और आज सभी शवों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आगामी सभी औपचारिकताएं पूरी कर पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है तथा प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News