Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर


मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे शुक्रवार को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्टर और उनके पिता चंकी पांडे ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। साथ ही प्यार और आशीर्वाद दिया।

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे शुक्रवार को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्टर और उनके पिता चंकी पांडे ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। साथ ही प्यार और आशीर्वाद दिया।

चंकी ने इंस्टाग्राम पर अनन्या के साथ एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान की है। तस्वीर में दोनों पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ के बीच सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। पीछे गणपति बप्पा की भव्य मूर्ति भी दिखाई दे रही है। इस दौरान चंकी येलो कलर के कुर्ते में नजर आए, जबकि अनन्या सिंपल और एलिगेंट लुक में दिखाई दीं।

इस तस्वीर के साथ चंकी ने लिखा, ''जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी बच्ची। तुम्हें दुनिया का सारा प्यार, आशीर्वाद और खुशियां मिलें।''

अनन्या और चंकी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर खास पलों की झलक दिखाते रहते हैं। पिता-बेटी की इस जोड़ी का एक यादगार पल मार्च 2023 में अलाना पांडे की शादी के दौरान देखने को मिला था। शादी के जश्न में अनन्या और चंकी ने साथ मिलकर फिल्म 'विश्वात्मा' के मशहूर गाने 'सात समुंदर पार' पर शानदार डांस किया था। इस दौरान अनन्या के कजिन अहान पांडे भी उनके साथ शामिल हुए थे। तीनों का यह डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बता दें कि अनन्या, चंकी पांडे और भावना पांडे की बड़ी बेटी हैं। उनकी एक छोटी बेटी भी है, जिसका नाम रायसा पांडे है।

चंकी पांडे ने 80 के दशक के आखिरी सालों और 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने 'तेजाब', 'पाप की दुनिया', 'विश्वात्मा', 'आंखें', 'लुटेरे' और 'पर्दा है पर्दा' जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में उन्होंने कॉमेडी के जरिए दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई। खासकर 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में आखिरी पास्ता के किरदार ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-30 11:40:05

Share:

Leave A Reviews

Related News