Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

करवाचौथ पर शेफ बनीं सुप्रिया पाठक, बहुओं मीरा-मनुकृति के लिए बनाए गुजराती व्यंजन


मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने करवाचौथ के मौके पर अपने परिवार के लिए खास तैयारी की। वह घर में शेफ की भूमिका में नजर आईं और अपनी बहुओं मीरा राजपूत तथा मनुकृति को खास महसूस कराने के लिए पारंपरिक गुजराती व्यंजनों से सजी खास थाली तैयार की।

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने करवाचौथ के मौके पर अपने परिवार के लिए खास तैयारी की। वह घर में शेफ की भूमिका में नजर आईं और अपनी बहुओं मीरा राजपूत तथा मनुकृति को खास महसूस कराने के लिए पारंपरिक गुजराती व्यंजनों से सजी खास थाली तैयार की।

दरअसल, मनुकृति अभिनेता पंकज कपूर और उनकी पत्नी-अभिनेत्री सुप्रिया पाठक के बेटे रूहान की पत्नी है।

शाहिद कपूर की बहन और अभिनेत्री सनाह कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर कर इस तैयारी और खास फैमिली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई।सनाह द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सुप्रिया किचन में खड़ी होकर गरम तवे पर भाकरी बनाती नजर आईं। सनाह ने प्यार से उन्हें '2026 की परफेक्ट सास' बताया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुप्रिया अपने परिवार के लिए अपने हाथों से पूरी गुजराती थाली बनाती नजर आ रही हैं। एक और सोशल मीडिया स्टोरी में सनाह ने इस खास गुजराती थाली की झलक दिखाई। इस पारंपरिक थाली में गुजराती खाने की कई वैरायटी थीं, जिसमें अलग-अलग सब्जियां, दाल, कढ़ी, चावल, रोटी और भाकरी के साथ कई और पकवान पारंपरिक कटोरियों में खूबसूरती से सजाकर परोसे गए थे।

सनाह ने सुप्रिया का मीरा और मनुकृति के साथ एक प्यारा वीडियो भी शेयर किया। इसमें दिग्गज एक्ट्रेस दोनों के बीच खड़ी होकर प्यार से उन्हें गले लगाती नजर आईं, जबकि वे कैमरे के सामने मुस्कुरा रही थीं।उन्हें "द रिसिपिएंट क्यूटीज" कहते हुए सनाह ने बताया कि यह खास थाली इन्हीं खास लोगों के लिए बनाई गई थी।

मीरा राजपूत और उनकी सासू मां (शाहिद कपूर की सौतेली मां) सुप्रिया पाठक के बीच बहुत ही प्यारा, गहरा और दोस्ताना रिश्ता है। दोनों को अक्सर साथ में कॉफी डेट, लंच या पारिवारिक आउटिंग एन्जॉय करते हुए देखा जाता है।

दरअसल, पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम शाहिद कपूर के सगे माता-पिता हैं। दोनों का विवाह 1975 में हुआ था और 1984 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद पंकज कपूर ने प्रसिद्ध अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे बेटी सनाह कपूर और बेटा रूहान कपूर हैं।

वहीं, नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर से तलाक के बाद अभिनेता राजेश खट्टर से शादी की, जिनसे उनके बेटे ईशान खट्टर (शाहिद के सौतेले भाई) हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Date & Time : 2026-10-30 11:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News