Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चटगांव से मिन्हाजुल अबेदिन निर्विरोध डायरेक्टर के तौर पर चुने जाने के लिए तैयार


नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मिन्हाजुल अबेदिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के कैटेगरी-1 के डायरेक्टर बनने के लिए तैयार हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मिन्हाजुल अबेदिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के कैटेगरी-1 के डायरेक्टर बनने के लिए तैयार हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।

शरीफुल इस्लाम के नाम वापस लेने के बाद, अब चटगांव डिवीजन में डायरेक्टर के दो पदों के लिए सिर्फ मिन्हाजुल और मोइन उद्दीन चौधरी ही बचे हैं, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना बढ़ गई है।

मिन्हाजुल बांग्लादेश क्रिकेट प्रशासन में एक अनुभवी हस्ती रहे हैं, जिन्होंने बीसीबी में कई भूमिकाएं निभाई हैं। वह लंबे समय तक सेलेक्टर और चीफ सेलेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। मिन्हाजुल अभी बीसीबी की एड-हॉक कमेटी का हिस्सा हैं।

मिन्हाजुल ने सोमवार को 'क्रिकबज' से कहा, "बीसीबी में डायरेक्टर के तौर पर शामिल होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, लेकिन इसके साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी बहुत बढ़ गई है। रिटायरमेंट के बाद मैं बोर्ड में शामिल हुआ और अलग-अलग पदों पर काम किया। अब मैं बोर्ड रूम में उन अनुभवों को साझा करने की कोशिश करूंगा। चूंकि मैं चटगांव से हूं, इसलिए मैं चटगांव के क्रिकेट को फिर से जिंदा करने की कोशिश करूंगा। क्षेत्रीय क्रिकेट की शुरुआत सबसे पहले चटगांव में ही हुई थी, और हम क्षेत्रीय क्रिकेट को फिर से जिंदा करने की कोशिश करेंगे।"

चुनाव आयोग की फाइनल लिस्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि कैटेगरी-1 के अधिकतर डिवीजन में उम्मीदवारों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है, और सिर्फ कुछ ही क्षेत्रों में चुनाव होंगे। खुलना में दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। बारीशाल में एक पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। चुनाव 7 जून को होंगे।

दूसरे डिवीजन में, बिना वोट डाले ही नतीजे तय हो गए हैं। ढाका, सिलहट, रंगपुर और राजशाही डिवीजन के प्रतिनिधियों को कैटेगरी-1 के तहत पहले ही निर्विरोध चुना हुआ घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा, सिराजुद्दीन मोहम्मद आलमगीर के भी कैटेगरी 3 के तहत बिना किसी विरोध के चुने जाने की उम्मीद है।

क्लब कैटेगरी (कैटेगरी-2) में, दो उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद भी मुकाबला कड़ा बना हुआ है। लीजेंड्स ऑफ रूपगंज के लुत्फुर रहमान और ओल्ड ढाका क्रिकेटर्स के महमूदुर रहमान ने दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया है। अब डायरेक्टर के 12 पदों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) में कुल 25 डायरेक्टर हैं, जिनमें से 12 ढाका के क्लबों से चुने जाते हैं। इनके अलावा, 10 क्षेत्रीय और जिला परिषदों से, 1 संस्थानों और पूर्व खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि 2 नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।

चुने हुए सदस्य ही बीसीबी के अगले अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। चूंकि, ज्यादातर पद निर्विरोध भर दिए गए हैं, इसलिए आगामी चुनाव पूरे बोर्ड के लिए एक बड़ी और कड़े मुकाबले वाली दौड़ के बजाय, कुछ ही सीटों पर होने वाले मुकाबले पर केंद्रित रहने की संभावना है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News