
भोपाल. पश्चिम मध्य रेलवे की भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22163) के डी-4 कोच में शनिवार, 14 मार्च को धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना ललितपुर से टीकमगढ़ की ओर जाते समय उदयपुरा के पास हुई।
धुआं भरने के बाद यात्रियों ने ट्रेन को तुरंत रोकने की मांग की और कई यात्री डिब्बे से नीचे उतर गए। ट्रेन लगभग 15–20 मिनट तक रुकी रही। रेलवे स्टाफ ने मौके पर जाकर स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रेन आगे बढ़ाई।
यात्री अकरम खान ने बताया कि धुएं को देखकर कई लोगों ने आग लगने की अफवाह फैलाना शुरू कर दी। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी।
रेल मंडल झांसी के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि धुआं ब्रेक शू के चिपकने के कारण निकला था। ट्रेन स्थिति सामान्य होने के बाद टीकमगढ़ स्टेशन के लिए रवाना हुई और लगभग आधा घंटे की देरी से पहुंची। रेलवे स्टाफ अब मामले की जांच कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि आगे ऐसी घटनाएं न हों।
Leave A Reviews