रायपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर झांसा देकर महिला के साथ लाखों रुपए की ठगी की गई है। इसके साथ ही शारीरिक संबंध बनाकर उसका दैहिक शोषण किया गया।
![]()
रायपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर झांसा देकर महिला के साथ लाखों रुपए की ठगी की गई है। इसके साथ ही शारीरिक संबंध बनाकर उसका दैहिक शोषण किया गया।
यह पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है, जहां महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि हत्या के प्रयास मामले में जेल में बंद पति की रिहाई का झांसा देकर स्थानीय युवक ने उससे डेढ़ लाख रुपए लिए। इसके साथ ही उसके साथ दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किया गया। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर 2026 को भटगांव थाना क्षेत्र के अंदर एक मामला दर्ज हुआ है, जिसमें पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उसके पति की जमानत कराने के लिए एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और उससे पैसे भी लिए। फिर उसके साथ संबंध बनाया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसका पति अब जेल से बाहर आ गया है। पुलिस की ओर से इस मामले से संबंधित जांच और कार्रवाई जारी है।
महिला के साथ दुष्कर्म का एक दूसरा मामला बुधवार को गुजरात से सामने आया, जहां सुरेंद्रनगर जिले में एक विवाहित महिला के साथ मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने और सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना एक कथित "शुद्धिकरण" अनुष्ठान के दौरान हुई, जिसमें महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध होने का आरोप था। वहीं, घटना के वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिए गए।
आरोपी ने महिला और उसके साथ रह रहे पुरुष को "शुद्धिकरण" अनुष्ठान करने के नाम पर शारीरिक उत्पीड़न और अपमान का शिकार बनाया। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ कई लोगों ने यौन उत्पीड़न किया और इस पूरी घटना को एक मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया गया। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
--आईएएनएस
डीके/पीएम
Leave A Reviews