Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया प्रेरणास्रोत, राहुल गांधी पर साधा निशाना


कुल्लू, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मीडिया के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए काम किया है।

कुल्लू, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मीडिया के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए काम किया है।

कंगना ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल से प्रभावित होकर हम लोग भी यहां सभी कार्यकर्ताओं के साथ आए हैं, तो सेवा सत्ता का संकल्प है किसी पद-प्रतिष्ठा का नहीं। नेशन फर्स्ट से लेकर सिटिजन फर्स्ट तक का यह हमारा संकल्प है, इसके लिए हमारी यह यात्रा हो रही है और जैसा कि मैंने आप सभी से कहा कि पीएम मोदी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। 2047 का जो उनका विजन है, उससे हमें क्या सीखना है और कैसे उनके साथ में रहते हुए काम करना है। खास तौर पर हिमाचल का इसमें क्या रोल रहेगा, इसे लेकर हम सभी अपनी बात रखी।"

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अर्थहीन विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने और लोकतंत्र का अपमान करने के लिए आलोचना की। कंगना रनौत ने कहा, "राहुल गांधी इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, फिर कहते हैं कि देश का लोकतंत्र अपमानित हो रहा है। आप लोग देख सकते हैं कि एबीवीपी के स्टूडेंट लीडर्स भारी मतों से जीत रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "आप देखिए कि स्टूडेंट पॉलीटिक्स से लेकर हर जगह भारतीय जनता पार्टी का भगवा लहरा रहा है, तो ये सब बातें इनकी सोच से बाहर हैं। इन्होंने कभी भी मेहनत करके काम करना नहीं सीखा है। ये सब परिवारवाद का ही खाते आए हैं और आगे भी खाना चाहते हैं। अरे, इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा।"

कंगना ने कहा कि परिवारवाद के चलते ही हुए इन्हें सब कुछ मिला है। इन्हें नहीं पता है कि देश की जनता से जुड़ना क्या होता है। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी भाजपा के एक प्रवक्ता बता रहे थे कि राहुल गांधी कभी भी एक सिंगल इलेक्शन में डेरा लगाकर नहीं बैठे हैं। काम तो करते नहीं हैं और जब देखो विदेश यात्रा पर चले जाते हैं। सबसे निंदनीय यह है कि वे हमारे लोकतंत्र पर कीचढ़ उछाल रहे हैं।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-10-07 15:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News