Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौसेरी बहन ग्यारसी बाई का निधन, शोक की लहर, सीएम ने रद्द किए सभी कार्यक्रम


उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौसेरी बहन ग्यारसी बाई यादव का मंगलवार को दुखद निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से अल्प बीमारी से जूझ रही थीं। ग्यारसी बाई यादव परिवार की वरिष्ठ सदस्य थीं और उनके निधन की खबर फैलते ही उज्जैन सहित प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह अजय यादव और विजय यादव की माता तथा विनायक और सुमुख की दादी थीं।

सीएम ने बीच में छोड़े कार्यक्रम, उज्जैन हुए रवाना जिस समय यह दुखद समाचार प्राप्त हुआ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में अपने पूर्व निर्धारित शासकीय कार्यक्रमों में व्यस्त थे। अपनी बहन के निधन की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत अपने सभी कार्यक्रम और बैठकें रद्द कर दीं और सड़क मार्ग से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के पूरे परिवार के साथ-साथ शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इस अपूर्णीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में गहरा प्रभाव ग्यारसी बाई यादव का पारिवारिक संबंध उज्जैन के कई वरिष्ठ व्यक्तित्वों से था। वह प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव, मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव और नगर निगम सभापति कलावती यादव की निकट संबंधी थीं। शहर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनका जाना यादव परिवार के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने परिवार के वरिष्ठ सदस्य के रूप में हमेशा मार्गदर्शक की भूमिका निभाई।

Share:

Leave A Reviews

Related News