Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छोंगछिंग में दुनिया के पहले हाइब्रिड पावर मानवरहित कार्गो ड्रोन ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी

बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)। चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन (सीएएससी) की इलेवन्थ एकेडमी द्वारा विकसित दुनिया का पहला हाइब्रिड पावर मानवरहित कार्गो विमान, "रेनबो वाईएच-1000एस", ने रविवार को दक्षिण पश्चिम चीन के केंद्र शासित शहर छोंगछिंग की लियांगफिंग काउंटी में सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)। चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन (सीएएससी) की इलेवन्थ एकेडमी द्वारा विकसित दुनिया का पहला हाइब्रिड पावर मानवरहित कार्गो विमान, "रेनबो वाईएच-1000एस", ने रविवार को दक्षिण पश्चिम चीन के केंद्र शासित शहर छोंगछिंग की लियांगफिंग काउंटी में सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

यह विमान मई 2025 में "रेनबो वाईएच-1000" के सफल प्रक्षेपण के बाद, वैश्विक बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित एक नया मॉडल है। इसने एक प्रमुख न्यू एनर्जी वाहन कंपनी के साथ संयुक्त रूप से विकसित उच्च-शक्ति हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होकर उड़ान भरी, जिसने टेकऑफ और लैंडिंग दूरी को काफी कम कर दिया तथा भार वहन क्षमता और फ्लाइट रेंज को बढ़ा दिया। इस उड़ान ने हवाई प्रदर्शन के सभी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

यह चीन में पहली बार ड्रोन उद्योग और ऑटोमोटिव उद्योग की मुख्य तकनीकों के सफल संयोजन का प्रतिनिधित्व करता है। आपूर्ति श्रृंखला संसाधनों और मॉड्यूलर उत्पादन को साझा करके, ड्रोन के अनुसंधान एवं निर्माण लागत में उल्लेखनीय कमी आई है। साथ ही, यह चीन में लो-एल्टीट्यूड इकोनॉमी और मानवरहित लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार के गहन एकीकरण को गति देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

आपको बता दें कि "रेनबो वाईएच-1000एस" सीएएससी की इलेवन्थ एकेडमी द्वारा एयरवर्थीनेस मानकों के अनुसार डिजाइन और विकसित एक बड़ा मानवरहित कार्गो विमान है। यह अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स परिवहन, आपातकालीन बचाव एवं आपदा प्रबंधन, मौसम संशोधन, समुद्री निगरानी और समुद्री नियमन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News