Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 19वें महीने अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि की

बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)। चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई के अंत तक इसका स्वर्ण भंडार 749.6 लाख औंस तक पहुंच गया, जो अप्रैल के अंत में 746.4 लाख औंस से 3.2 लाख औंस अधिक है। यह चीन के केंद्रीय बैंक के स्वर्ण भंडार में लगातार 19वें महीने की वृद्धि है।

आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष फरवरी से चीन के केंद्रीय बैंक के स्वर्ण भंडार में मासिक वृद्धि धीरे-धीरे 30,000 औंस से बढ़कर 3.2 लाख औंस हो गई है और वृद्धि की दर लगातार तेज हो रही है।

विश्लेषकों का मानना है कि मई में अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में गिरावट चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा उस महीने में सोने की खरीद में तेजी लाने का प्रत्यक्ष कारण हो सकती है। चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा हाल ही में सोने की खरीद का मूल कारण वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक स्थिति में हुए नए बदलाव हैं।

इसका अर्थ यह है कि सोने की कीमतें ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर होने के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय भंडार संरचना को अनुकूलित करने के दृष्टिकोण से सोने के भंडार को बढ़ाने की आवश्यकता बढ़ गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News