बीजिंग, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन आउटडोर खेल उद्योग सम्मेलन का उद्घाटन 16 अक्टूबर को पेइचिंग के छांगफिंग जिले में हुआ। सम्मेलन में जारी 'चीन आउटडोर खेल उद्योग विकास रिपोर्ट (2025-2026)' के अनुसार, चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) के अंत तक देश में आउटडोर खेलों में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई। वहीं, इस क्षेत्र से जुड़े उद्योगों का कुल आकार करीब 31.7 खरब युआन तक पहुंच गया।
![]()

इससे पहले, पिछले साल जारी रिपोर्ट में बताया गया था कि अप्रैल 2025 की शुरुआत तक चीन में आउटडोर खेलों में हिस्सा लेने वालों की संख्या 40 करोड़ से अधिक हो गई थी।
इस साल की रिपोर्ट में चीन के आउटडोर खेल उद्योग की चार प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित किया गया है। पहली, इस क्षेत्र के लिए नीतिगत समर्थन लगातार मजबूत हुआ है। सरकार की ओर से लागू की गई विभिन्न नीतियों ने आउटडोर खेल उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधार तैयार किया है।
दूसरी, बर्फ और हिम खेलों, पर्वतीय खेलों तथा जल खेलों से जुड़ी सुविधाओं में विस्तार हुआ है। इससे आउटडोर खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है और अधिक लोगों के लिए इन गतिविधियों में हिस्सा लेना आसान हुआ है।
तीसरी, आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के अवसर लगातार बढ़े हैं। बड़ी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ जमीनी स्तर पर होने वाले आयोजनों को भी बढ़ावा मिला है। अब ऐसे आयोजन काउंटी और टाउनशिप स्तर तक पहुंच रहे हैं। आम लोगों, युवाओं और माता-पिता-बच्चों की भागीदारी वाले कार्यक्रमों में भी तेजी आई है।
चौथी, आउटडोर खेलों से जुड़े बाजार में उपभोक्ताओं की दिलचस्पी बढ़ी है। इस उद्योग के विकास की संभावनाओं को लेकर बाजार में सकारात्मक रुझान है। युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग इसके प्रमुख उपभोक्ता बनकर उभरे हैं। वहीं, बर्फ और हिम खेलों, जल खेलों तथा पर्वतीय खेलों से जुड़े कारोबार में भी लगातार सुधार देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि चीन आउटडोर खेल उद्योग सम्मेलन की शुरुआत 2023 में हुई थी और इस साल इसका चौथा संस्करण आयोजित किया गया। इस बार सम्मेलन में उद्घाटन समारोह के अलावा विषयगत कार्यक्रम, संसाधन संवर्धन गतिविधियां, अनुभव आधारित प्रदर्शन और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन सभी कार्यक्रमों में 'नए अनुभव, नए परिदृश्य, नया एकीकरण और नई प्रौद्योगिकियां' जैसे चार प्रमुख विषयों पर ध्यान दिया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
Leave A Reviews