Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

केमिकल टैंकर 'यारा जे' सवार सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित, जहाज रोमानिया पहुंचा: दूतावास


बुखारेस्ट, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि केमिकल टैंकर 'यारा जे'पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और जहाज रोमानिया के कॉन्स्टान्ता बंदरगाह पर पहुंच गया है।

बुखारेस्ट, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि केमिकल टैंकर 'यारा जे'पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और जहाज रोमानिया के कॉन्स्टान्ता बंदरगाह पर पहुंच गया है।

रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज महापात्रा ने रोमानियाई अधिकारियों और टैंकर के कंपनी सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) से बात करने के बाद इसकी पुष्टि की।

दूतावास ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "राजदूत मनोज महापात्रा ने रोमानियाई अधिकारियों (जिसमें एसएआर रोमानिया और एमआरसीसी कॉन्स्टान्ता शामिल हैं) के साथ-साथ केमिकल टैंकर 'यारा जे' (आईएमओ: 9221803) के सीएसओ से बात की। यह पुष्टि हुई है कि जहाज पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और जहाज कॉन्स्टान्ता बंदरगाह पहुंच गया है। राजदूत ने उन्हें भारत सरकार की ओर से पूरे समर्थन और मदद का भरोसा दिलाया।"

दूतावास ने बताया कि पिछले हफ्ते, काला सागर (ब्लैक सी) में हमले का शिकार हुए कमर्शियल जहाज 'एमवी रोयाद मम्मादोव' से बचाए गए तीन भारतीय नागरिक रोमानिया से भारत के लिए रवाना हो गए।

दूतावास ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "तीन भारतीय नागरिक—साहिल संधू, अश्विनी कुमार और हरमन सिंह, भारत के लिए रवाना हो गए। उनकी वापसी को आसान बनाने के लिए दूतावास ने हर जरूरी मदद और सहयोग प्रदान किया।"

इसमें आगे कहा गया, "हम रोमानियाई अधिकारियों, कॉन्स्टान्ता काउंटी अस्पताल और रोमानियाई बचाव दलों का उनकी बहुमूल्य मदद, सहयोग और समर्थन के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।"

इन तीनों भारतीयों को 6 अक्टूबर को जहाज से बचाया गया था।

इसके अगले दिन, भारत ने काला सागर क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों की निंदा की थी। साथ ही, भारत ने तनाव कम करने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की थी।

नई दिल्ली में एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय (एमईए) प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि कमर्शियल जहाजों पर होने वाले हमले व्यापारिक शिपिंग के लिए खतरा हैं और इससे नाविकों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।

--आईएएनएस

केआर/

Date & Time : 2026-10-17 17:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News