Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन ने 'कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना' जारी की


बीजिंग, 2 जून (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद ने हाल ही में 'कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना' (जिसे आगे 'योजना' कहा गया है) जारी की है, जो 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2026-2030) के दौरान कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के लिए विचारों, लक्ष्यों, प्रमुख कार्यों और नीतिगत उपायों को स्पष्ट करती है, और इस बात पर जोर देती है कि कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने से चीनी शैली के आधुनिकीकरण के निर्माण को बेहतर ढंग से बढ़ावा मिलेगा।

बीजिंग, 2 जून (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद ने हाल ही में 'कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना' (जिसे आगे 'योजना' कहा गया है) जारी की है, जो 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2026-2030) के दौरान कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के लिए विचारों, लक्ष्यों, प्रमुख कार्यों और नीतिगत उपायों को स्पष्ट करती है, और इस बात पर जोर देती है कि कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने से चीनी शैली के आधुनिकीकरण के निर्माण को बेहतर ढंग से बढ़ावा मिलेगा।

'योजना' में नए युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विचारों के मार्गदर्शन का पालन करते हुए उनके 'कृषि, ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों' पर महत्वपूर्ण व्याख्याओं और निर्देशों की भावना को पूरी तरह से लागू करने पर जोर दिया गया और कहा गया कि 'ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े तीन मुद्दों' (कृषि, ग्रामीण क्षेत्र और किसान) का समाधान करना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही, योजना में कृषि और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने, एकीकृत शहरी-ग्रामीण विकास का पालन करने, मजबूत कृषि प्रधान राष्ट्र का निर्माण करने, और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक पुनरुद्धार को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया।

इस योजना में प्रस्ताव है कि वर्ष 2030 तक, खाद्य सुरक्षा की नींव को और मजबूत किया जाएगा, कृषि की गुणवत्ता, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता में निरंतर सुधार किया जाएगा, गरीबी उन्मूलन में हासिल की गई उपलब्धियों को और सुदृढ़ एवं विस्तारित किया जाएगा, कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता के स्तर को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया जाएगा, कृषि को आधुनिक बड़े पैमाने के उद्योग के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की जाएगी, किसानों की आय में निरंतर तीव्र वृद्धि होगी, रहने योग्य, कार्य-योग्य और सुंदर गांवों के निर्माण में तेजी लाई जाएगी, शहरी-ग्रामीण एकीकरण में नई उपलब्धियां हासिल की जाएंगी और कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए जाएंगे। इसमें वर्ष 2035 के लक्ष्यों के लिए एक परिकल्पना भी प्रस्तुत की गई है।

इस योजना में 7 विकास कार्यों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें कृषि उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दक्षता को समग्र रूप से बढ़ाना, गरीबी उन्मूलन में हासिल की गई उपलब्धियों को सुदृढ़ और विस्तारित करना जारी रखना, कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा उपकरण सहायता को मजबूत करना, कृषि विकास के व्यापक हरित परिवर्तन को गति देना, ग्रामीण प्रतिभाओं के भंडार को विकसित और मजबूत करना आदि शामिल हैं।

इसके अलावा, इस योजना में उच्च मानक वाली कृषि भूमि, कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार क्षमताएं, भंडारण और संरक्षण के लिए कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स सुविधाएं जैसी प्रमुख परियोजनाओं के निर्माण की रूपरेखा दी गई है, और साथ ही, इसमें बड़े पैमाने पर खाद्य विकास, 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता + कृषि', कृषि उत्पाद प्रसंस्करण का उन्नयन और आधुनिक ग्रामीण जीवन स्थितियों में कमियों को दूर करने सहित प्रमुख परियोजनाओं और कार्यों को भी प्रस्तुत किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News