Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीनी प्रतिनिधि ने मध्य पूर्व में शांति को आगे बढ़ाने के लिए चार प्रस्ताव रखे

बीजिंग, 11 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू थ्सोंग ने सुरक्षा परिषद की 'मध्य पूर्व में शांति को बढ़ावा देना: स्थायी शांति के लिए मध्यस्थता और संवाद' विषय पर खुली बहस को संबोधित करते हुए मध्य पूर्व में शांति को आगे बढ़ाने के लिए चार सूत्रीय प्रस्ताव किए।

फू थ्सोंग ने कहा कि मध्य पूर्व में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति न केवल क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को प्रभावित करती है, बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर भी सीधा असर डालती है, जिससे सभी देशों के साझा हितों को नुकसान पहुंचता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को न्यायसंगत रुख अपनाना चाहिए, शांति को बढ़ावा देने के लिए एकजुट प्रयास करने चाहिए और मध्य पूर्व में स्थिरता, वहां के लोगों को शांति और विश्व में शांति को जल्द से जल्द बहाल करना चाहिए।

इसके लिए उन्होंने चार प्रस्ताव रखे :- पहला, राजनीतिक समाधानों को बढ़ावा देना और विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करना।

दूसरा, निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन के माध्यम से क्षेत्रीय स्थिरता की रक्षा करनी चाहिए।

तीसरा, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को कायम रखना चाहिए और एकता और सहयोग के माध्यम से साझा सुरक्षा का निर्माण करना चाहिए।

चौथा, एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाना जो लक्षणों और मूल कारणों दोनों को संबोधित करे, और विकास एवं पुनर्जीवन के माध्यम से दीर्घकालिक शांति और स्थिरता को बढ़ावा दे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News