Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चिराग दिल्ली में जर्जर हॉस्टल बिल्डिंग में दरार, सरकार ने छात्रों को सुरक्षित निकाला, मंत्री आशीष सूद ने 'आप' पर साधा निशाना


नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। चिराग दिल्ली में जर्जर इमारत में दरार आने के बाद हड़कंप मच गया। इमारत के हॉस्टल में रह रहे छात्रों को दिल्ली सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने वीडियो जारी कर सरकार का पक्ष रखा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज पर तीखा हमला बोला।

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। चिराग दिल्ली में जर्जर इमारत में दरार आने के बाद हड़कंप मच गया। इमारत के हॉस्टल में रह रहे छात्रों को दिल्ली सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने वीडियो जारी कर सरकार का पक्ष रखा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज पर तीखा हमला बोला।

मंत्री आशीष सूद ने वीडियो में कहा, "चिराग दिल्ली में जर्जर इमारत में दरार सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने बिना किसी देरी के प्री-एम्प्टिव एक्शन लेते हुए छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके रहने की तत्काल व्यवस्था की। छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सिक्योरिटी मनी वापस दिलाने में मदद करेगी। सभी छात्रों को भगत सिंह कॉलेज और छात्राओं को वोकेशनल कॉलेज में ठहराया गया। सरकार काम करने के लिए है, हम विवादों में पड़ना नहीं चाहते।"

उन्होंने कहा कि वर्तमान दिल्ली सरकार विवादों में नहीं, समाधान में विश्वास करती है। हमारा फोकस साफ है - सुरक्षा पहले, राजनीति बाद में।

इसके साथ ही मंत्री आशीष सूद ने इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे आप नेता सौरभ भारद्वाज पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा, "लेकिन सवाल सौरभ भारद्वाज जैसे लोगों से भी है, जो आज अकाउंटेबिलिटी की बातें कर रहे हैं। पिछले 10 सालों से वही यहां पर विधायक थे, ऐसे में क्या वह अकाउंटेबिलिटी लेंगे और बताएंगे कि पिछले 10 सालों से कौन से वे लोग थे, जो यहां पर भ्रष्टाचार कर रहे थे?"

आशीष सूद ने सवाल उठाया, "क्या वह यहां पर हुए भ्रष्टाचार और क्रैक हुई बिल्डिंग को किराए पर चलने देने की जिम्मेदारी लेंगे, क्योंकि 10 सालों से वह विधायक थे और सरकार में मंत्री थे। उनके आवास के नजदीक क्रैक बिल्डिंग में हॉस्टल चल रहा था, निगम पार्षद उनका है।"

मंत्री ने कहा कि इस तरह के गंभीर मुद्दों पर बेरोजगार नेता जो छिछोरापन करते हैं, उन्हें अपनी बेरोजगारी दूर करने के लिए कुछ काम ढूंढना चाहिए और सरकार को अपना काम करने देना चाहिए।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Date & Time : 2026-09-09 21:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News