नोएडा, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, चोरी और स्नेचिंग के 12 मोबाइल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।
![]()
नोएडा, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, चोरी और स्नेचिंग के 12 मोबाइल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की स्कूटी पर सवार होकर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही उनके मोबाइल फोन चोरी या स्नेचिंग कर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को सेक्टर-58 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जयपुरिया चौराहा, सेक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजनीश पुत्र दशरथ, निवासी दीपक विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र करीब 19 वर्ष और यश सिंह पुत्र महावीर सिंह, निवासी राजीव विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की स्कूटी का इस्तेमाल मोबाइल चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते थे। दोनों आरोपी स्कूटी से सड़क पर घूमते थे और राह चलते लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए 12 मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि इन मोबाइल फोन को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग स्थानों से चोरी और स्नेचिंग के जरिए हासिल किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद स्कूटी के संबंध में जांच की तो उसका संबंध थाना सेक्टर-58 में दर्ज मुकदमे से पाया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।
आरोपी रजनीश के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में कई धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी यश सिंह के खिलाफ भी चोरी के मामले के अलावा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की स्कूटी, 12 चोरी/स्नेचिंग के मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन के संबंध में संबंधित थानों में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर दिल्ली-एनसीआर में उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
--आईएएनएस
पीकेटी/डीकेपी
Leave A Reviews