Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चुनौतियां हर राह में हैं, वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा से जीतेंगे यूपी चुनाव: आराधना मिश्रा


लखनऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने आराधना मोना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद आराधना मोना मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

लखनऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने आराधना मोना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद आराधना मोना मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

आराधना मोना मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उनका पारिवारिक जुड़ाव रहा है और यह उनकी चौथी पीढ़ी है जो कांग्रेस में है।

उन्होंने कहा कि मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे चलूंगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता भी जताई।

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस की कमान मिलने को लेकर आराधना मोना मिश्रा ने कहा कि चुनौतियां हर रास्ते में होती हैं। उन्होंने माना कि यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के भरोसे वह इस जिम्मेदारी को निभाएंगी। कांग्रेस के पास मजबूत टीम है और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन उनके साथ रहेगा। साथ ही पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आराधना मोना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के साथ पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर 2027 में मजबूत सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-10-03 00:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News