Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डब्ल्यूपीएल: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने खोला खाता

नवी मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने लिजेली ली की तूफानी पारी के दम पर विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 7वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैपिटल्स ने जीत का खाता खोल लिया है।

नवी मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने लिजेली ली की तूफानी पारी के दम पर विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 7वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैपिटल्स ने जीत का खाता खोल लिया है।

बुधवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। इस टीम को तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज किरण (0) के रूप में पहला झटका लगा। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुल सका था।

यहां से कप्तान मेग लैनिंग ने फोएबे लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। लिचफील्ड 27 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद लैनिंग ने हरलीन देओल के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन जुटाए।

लैनिंग ने 38 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 54 रन बनाए, जबकि हरलीन 36 गेंदों में 47 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं। विपक्षी खेमे से मैरिजेन कैप और शेफाली वर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, नंदिनी शर्मा, स्नेह राणा और श्री चरणी ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर बाउंड्री के साथ जीत हासिल की। इस टीम को शेफाली वर्मा और लिजेली ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 11.3 ओवरों में 94 रन की साझेदारी की। शेफाली 32 गेंदों में 6 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ली ने 44 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 67 रन बनाए।

लौरा वोल्वार्ड्ट ने नाबाद 25 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 21 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि आशा जॉय ने 1 विकेट निकाला।

दिल्ली कैपिटल्स 3 में से एक मुकाबला जीतकर चौथे पायदान पर मौजूद है, जबकि शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाने के बाद यूपी वॉरियर्स पांचवें स्थान पर है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News