Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डायरेक्टर विशाल वेंकट के साथ रेजिना कैसेंड्रा की आने वाली फिल्म की शूटिंग जल्द होगी खत्म


चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। डायरेक्टर विशाल वेंकट की अपकमिंग फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, नासर और रमेश तिलक मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है।

चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। डायरेक्टर विशाल वेंकट की अपकमिंग फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, नासर और रमेश तिलक मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है।

इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के प्रोडक्शन हाउस 'जी स्क्वाड' और लोकप्रिय तेलुगु प्रोडक्शन हाउस 'मैथ्री मूवी मेकर्स' मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मेकर्स ने फिल्म के बीटीएस (बिहाइंड-द-सीन्स) क्लिप्स वाला एक खास वीडियो जारी किया है।

विशाल वेंकट इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, जो 'सिला नेरंगलिल सिला मनिधार्गल' और क्रिटिक्स द्वारा सराही गई 'बॉम्ब' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में नासर, रेजिना कैसेंड्रा और रमेश तिलक मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी हरिहरन राजू ने लिखी है। इसकी सिनेमैटोग्राफी टैलेंटेड कैमरामैन एस.के. सेल्वाकुमार ने की है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का संगीत लोकप्रिय मलयालम म्यूजिक डायरेक्टर हेशम अब्दुल वहाब ने तैयार किया है।

इस प्रोजेक्ट के आर्ट डायरेक्शन डिपार्टमेंट की कमान के. मनोज कुमार संभाल रहे हैं, जबकि एडिटिंग की जिम्मेदारी जी.के. प्रसन्ना के पास है।

सूत्रों का कहना है कि यह आने वाली फिल्म एक जबरदस्त ड्रामा-थ्रिलर होगी, जिसे लोकेश कनगराज और नवीन यरनेनी व वाई. रवि शंकर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म की लॉन्च सेरेमनी डेढ़ महीने पहले पारंपरिक तरीके से हुई थी।

फिल्म के करीबी सूत्रों का दावा है कि यूनिट ने शुरुआत से ही तेजी से शूटिंग की है और इसलिए वे बहुत कम समय में फिल्मिंग के आखिरी चरण तक पहुंच पाए हैं। वे यह भी बताते हैं कि पूरी फिल्म की शूटिंग चेन्नई में हुई है और फिल्मिंग का आखिरी चरण अगले 10 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है।

फैंस और इंडस्ट्री के लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं, क्योंकि मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज का 'जी स्क्वाड' लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस 'मैथ्री मूवी मेकर्स' के साथ मिलकर काम कर रहा है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Date & Time : 2026-10-03 15:25:08

Share:

Leave A Reviews

Related News