Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

संजय टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए का शव मिला, आपसी संघर्ष में मौत

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले स्थित संजय टाइगर रिजर्व के मड़वास बफर क्षेत्र में गुरुवार सुबह गश्त के दौरान एक नर तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह शव पश्चिम मड़वास वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी-1392 में पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और भोपाल स्थित मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच प्रक्रिया शुरू की गई। डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे इलाके की सघन जांच की गई, ताकि शिकार की संभावना को खारिज किया जा सके।

मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें एनटीसीए प्रतिनिधि डॉ. कैलाश तिवारी, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय सेंगर और कुसमी के बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह सेंगर शामिल रहे। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया गया है।

वन विभाग के अनुसार, तेंदुए की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष थी और उसके शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका नहीं है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए बिसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

एनटीसीए की निर्धारित प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए के शव का भस्मीकरण किया गया। संजय टाइगर रिजर्व के एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Share:

Leave A Reviews

Related News