Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पन्ना में मजदूर से लूट के बाद स्कूल की छत से फेंका, हालत गंभीर

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के गढ़ी करहिया गांव में एक मजदूर के साथ लूटपाट के बाद उसे स्कूल की छत से नीचे फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना बुधवार शाम उस समय हुई, जब मजदूर श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम से लौट रहा था।

घायल की पहचान 36 वर्षीय बृजेश पटेल, पिता तुलसी पटेल, निवासी गढ़ी करहिया के रूप में हुई है। गुरुवार को घायल के भाई नरेश पटेल ने बताया कि बृजेश गांव में चल रही भागवत कथा में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहीं गांव के ही दो युवक विजय पटेल और बड़ेदा पटेल ने उसे घेर लिया और स्कूल की छत पर ले गए।

आरोपियों ने बृजेश की जेब से 11,700 रुपये जबरन छीन लिए। बताया जा रहा है कि यह रकम उसने अपने घर के लिए सीमेंट की चादर खरीदने के लिए बचाई थी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया।

ऊंचाई से गिरने के कारण बृजेश के सिर, कंधे और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Share:

Leave A Reviews

Related News