Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डेनियल रेडक्लिफ ने सुनाया बेटे की मासूमियत भरा किस्सा, बोले-अभी उसको नहीं पता मैं कौन हूं


लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। दुनियाभर में करोड़ों लोग अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ को दमदार एक्टिंग की वजह से जानते हैं, लेकिन घर के अंदर उनकी पहचान एक मशहूर अभिनेता की नहीं, बल्कि सिर्फ एक पिता की है। हाल ही में डेनियल ने अपने छोटे बेटे से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा साझा किया।

लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। दुनियाभर में करोड़ों लोग अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ को दमदार एक्टिंग की वजह से जानते हैं, लेकिन घर के अंदर उनकी पहचान एक मशहूर अभिनेता की नहीं, बल्कि सिर्फ एक पिता की है। हाल ही में डेनियल ने अपने छोटे बेटे से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा साझा किया।

उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभी तक यह नहीं समझता कि उसके पिता एक फिल्म स्टार हैं। इतना ही नहीं, जब उसने पहली बार अपने पिता को टीवी पर देखा तो वह पूरी तरह हैरान रह गया।

डेनियल रेडक्लिफ ने कहा, ''मैं अपनी पार्टनर एरिन डार्के के साथ घर पर विंटर ओलंपिक देख रहा था। इस दौरान मैं कुछ देर के लिए कमरे से बाहर चला गया। जैसे ही मैं बाहर गया, टीवी पर मेरा एक कर्मिशियल वीडियो आने लगा। मेरे बेटे ने जब स्क्रीन पर मुझे देखा तो वह उलझन में पड़ गया।''

उन्होंने बताया, ''बेटे को समझ नहीं आया कि पापा अभी कुछ पल पहले कमरे से बाहर गए हैं और अब अचानक टीवी पर कैसे दिखाई दे लगे। बेटे ने हैरानी भरे अंदाज में 'पापा' कहा और फिर इधर-उधर देखने लगा।''

डेनियल ने कहा, ''मेरे बेटे को लगा कि मैं किसी तरह टीवी के अंदर पहुंच गया हूं। कुछ देर बाद उसने पूछा कि क्या पापा कहीं चले गए हैं। यह पल मेरे लिए बेहद खास था, क्योंकि इससे मुझे एहसास हुआ कि मेरा बेटा अभी पूरी तरह सामान्य बचपन जी रहा है और उसे अपने पिता की लोकप्रियता के बारे में कोई अंदाजा नहीं है।''

डेनियल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''अभिनेता का पेशा बच्चों को समझाना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। अगर कोई पुलिसकर्मी, डॉक्टर या अग्निशमन कर्मचारी हो तो बच्चे आसानी से समझ सकते हैं कि वह क्या काम करता है। लेकिन अभिनय के बारे में बताना इतना आसान नहीं होता। कई बार उन्हें खुद भी समझ नहीं आता कि छोटे बच्चे को अपने काम के बारे में कैसे समझाया जाए।''

उन्होंने कहा, "मैं अपने बेटे को अभिनय का मतलब समझाने की कोशिश करता हूं। मैं उसे बताता हूं कि जैसे किताबों में कहानियां होती हैं, वैसे ही अभिनेता उन कहानियों को लोगों के सामने अभिनय के जरिए पेश करते हैं। हालांकि मेरा बेटा अभी इतना छोटा है कि वह इन बातों को पूरी तरह समझ नहीं पाता। फिलहाल, बेटा मेरी पेशे की दुनिया से काफी दूर है और मैं चाहता हूं कि कुछ समय तक ऐसा ही बना रहे।"

डेनियल रेडक्लिफ और एरिन डार्के ने अप्रैल 2023 में अपने बेटे का स्वागत किया था। दोनों अपने बेटे की जिंदगी को काफी निजी रखते हैं। उन्होंने अब तक बेटे का नाम भी सार्वजनिक नहीं किया है। डेनियल और एरिन की पहली मुलाकात 2012 में फिल्म 'किल योर डार्लिंग्स' की शूटिंग के दौरान हुई थी।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News