Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'देश को कुछ ऐसी ताकतों से खतरा, जो सत्ता परिवर्तन के नाम पर कर रहीं अशांति फैलाने की कोशिश', विपक्ष पर भाजपा का हमला


नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश को कुछ ऐसी ताकतों से खतरा है, जो सत्ता परिवर्तन के नाम पर देश में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा नेताओं ने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन की गुरुवार को प्रस्तावित वर्चुअल मीटिंग पर भी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश को कुछ ऐसी ताकतों से खतरा है, जो सत्ता परिवर्तन के नाम पर देश में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा नेताओं ने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन की गुरुवार को प्रस्तावित वर्चुअल मीटिंग पर भी प्रतिक्रिया दी।

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष रामचंद्र राव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "देश को कुछ ऐसी ताकतों से खतरा है, जो सत्ता परिवर्तन के नाम पर देश में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। विजयदशमी के दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जो बात कही थी, वह 100 प्रतिशत सच है कि सत्ता परिवर्तन के पीछे विदेशी ताकतों और विदेशी शक्तियों का हाथ है।"

उन्होंने कहा, "भारत ने सदियों से अपनी धरती पर हुए हमलों का सामना किया है। आज, कुछ संगठन फिर से विदेशी ताकतों की मदद से देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आज सत्ता से कहीं ज्यादा जरूरी देश की एकता है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल देश में अराजकता फैलाने के लिए अशांति पैदा करने और कुछ मुद्दों पर गलतफहमियां फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।"

रामचंद्र राव ने कहा कि ऐसी अराजक ताकतों की पहचान करना जरूरी है। इनसे सावधान रहना चाहिए, क्योंकि ये सभी भारत की आंतरिक शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, विपक्ष की वर्चुअल बैठक पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सड़क पर बुलाई गई प्रायोजित भीड़ गायब है। सुप्रीम कोर्ट ने 14 बुनियादी गलतियों के साथ याचिका लौटा दी। जब यह घमंडिया गठबंधन लैपटॉप की स्क्रीन के पीछे छिपकर वर्चुअल रोना रोने की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी देकर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी कर दिया तो विपक्ष के पास हाथ से झूठ का आखिरी झुनझुना भी छिन गया। साथ ही, संजय सरावगी ने कहा, "मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) पर असंवैधानिक दबाव बनाना अपनी संभावित हार का अग्रिम बहाना है। विपक्ष के लोग सिर्फ बहाना ढूंढ रहे हैं। बैठकों में झूठे नैरेटिव गढ़ने से लोकतंत्र नहीं बदलता है। जब चुनाव आता है तो नौटंकी चालू होती है, लेकिन जनता विपक्ष को हर जगह नकारने का मन बना चुकी है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-10-22 10:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News