Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डीआरडीओ ने चिप और एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए प्रयास तेज किए: रिपोर्ट


नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारत सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग और उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस प्रयास में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) स्वदेशी चिप निर्माण, उन्नत कंप्यूटिंग और रक्षा अनुसंधान को व्यावहारिक औद्योगिक अनुप्रयोगों के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारत सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग और उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस प्रयास में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) स्वदेशी चिप निर्माण, उन्नत कंप्यूटिंग और रक्षा अनुसंधान को व्यावहारिक औद्योगिक अनुप्रयोगों के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, आधुनिक रक्षा प्रणालियों, दूरसंचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेविगेशन, निगरानी और एयरोस्पेस तकनीकों की नींव सेमीकंडक्टर पर आधारित है। ऐसे में इन क्षेत्रों में घरेलू विशेषज्ञता विकसित करना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कुवैत टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में 27 से 29 अक्टूबर के बीच आयोजित एमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) 2026 में डीआरडीओ ने सेमीकंडक्टर और अगली पीढ़ी की चिप तकनीकों पर विशेष सत्र आयोजित किया। इस दौरान संगठन की विभिन्न प्रयोगशालाओं में विकसित उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में उद्योग जगत, अनुसंधान संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं और स्वदेशी चिप विकास संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा का केंद्र उन्नत सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण में सहयोग की संभावनाएं थीं।

प्रदर्शित प्रमुख तकनीकों में डीआरडीओ की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी द्वारा विकसित

गैलियम आर्सेनाइड (जीएएएस) और गैलियम नाइट्राइड (जीएएन) पर आधारित मोनोलिथिक माइक्रोवेव इंटीग्रेटेड सर्किट (एमएमआईसी), मल्टी-चिप मॉड्यूल और इन्फ्रारेड फोकल प्लेन एरे (आईआरएफपीए) शामिल थे।

इन विशेष सेमीकंडक्टर तकनीकों का उपयोग अत्याधुनिक रडार प्रणालियों, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और मिसाइल तकनीक में किया जाता है। एमएमआईसी उच्च आवृत्ति और उच्च शक्ति वाले इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को सक्षम बनाते हैं, जबकि आईआरएफपीए तकनीक मिसाइलों के अंतिम चरण में लक्ष्य की पहचान और ट्रैकिंग के लिए महत्वपूर्ण होती है।

प्रदर्शनी में शॉर्ट-वेव इन्फ्रारेड, मिड-वेव इन्फ्रारेड और लॉन्ग-वेव इन्फ्रारेड तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि भारत उन्नत इंफ्रारेड सेंसर और रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अपनी घरेलू क्षमता तेजी से विकसित कर रहा है।

पारंपरिक माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स से आगे बढ़ते हुए डीआरडीओ ने स्क्रैमजेट इंजन तकनीक, न्यूरोमॉर्फिक एक्सेलेरेटर्स, फोटोनिक इंटीग्रेटेड सर्किट्स, क्वांटम रैंडम नंबर जेनरेटर्स और लेजर प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसी भविष्य की तकनीकों का भी प्रदर्शन किया।

न्यूरोमॉर्फिक एक्सेलेरेटर्स मानव मस्तिष्क की सूचना प्रसंस्करण प्रणाली से प्रेरित हैं और इन्हें अधिक कुशल कंप्यूटिंग, पैटर्न पहचान और रीयल-टाइम एआई अनुप्रयोगों के लिए विकसित किया जा रहा है। वहीं फोटोनिक इंटीग्रेटेड सर्किट और क्वांटम तकनीकों को उन्नत संचार, सेंसरिंग और अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा, डीआरडीओ ने उन्नत संचार प्रणालियां, क्वांटम तकनीक के प्रोटोटाइप, ऊर्जा प्रबंधन प्रणालियां और सैन्य कर्मियों के लिए विकसित सुरक्षा उपकरण भी प्रदर्शित किए।

--आईएएनएस

डीबीपी

Date & Time : 2026-11-24 16:15:04

Share:

Leave A Reviews

Related News