Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा


मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में नवंबर के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, मजबूत कॉरपोरेट नतीजों और वैश्विक पूंजी के टेक्नोलॉजी एवं एआई शेयरों से दूसरे बाजारों की ओर रुख करने के कारण निवेशकों की संपत्ति में अब तक 34.6 लाख करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है।

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में नवंबर के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, मजबूत कॉरपोरेट नतीजों और वैश्विक पूंजी के टेक्नोलॉजी एवं एआई शेयरों से दूसरे बाजारों की ओर रुख करने के कारण निवेशकों की संपत्ति में अब तक 34.6 लाख करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, 23 नवंबर तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर 508.98 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो 30 अक्टूबर को 474.37 लाख करोड़ रुपए था। इसका अर्थ है कि केवल नवंबर महीने में निवेशकों की संपत्ति में करीब 35 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई।

इस तेजी का सबसे बड़ा लाभ देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स को मिला है। नवंबर में अब तक सेंसेक्स 7,976.46 अंक यानी लगभग 11 प्रतिशत चढ़ चुका है, जो हाल के वर्षों के सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेजी का प्रमुख कारण विदेशी निवेशकों के रुख में आया बड़ा बदलाव है। नवंबर में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजारों में 1.27 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है, जो किसी भी महीने में अब तक का सबसे बड़ा निवेश प्रवाह बताया जा रहा है।

यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सितंबर और अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से क्रमशः 35,861 करोड़ रुपए और 34,843 करोड़ रुपए की निकासी की थी। ऐसे में नवंबर में रिकॉर्ड निवेश ने बाजार धारणा को पूरी तरह बदल दिया।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेश में वापसी, रुपए की मजबूती और उम्मीद से बेहतर कॉरपोरेट नतीजों ने बाजार को मजबूत आधार प्रदान किया है। यही वजह है कि भारत इस महीने अब तक दुनिया के बड़े शेयर बाजारों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाजारों में शामिल रहा है।

बाजार को वैश्विक स्तर पर भी समर्थन मिला है। हाल के दिनों में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली के बाद वैश्विक निवेशकों ने अपने निवेश पोर्टफोलियो का पुनर्संतुलन शुरू किया है। इसका लाभ भारतीय बाजार को मिला, जहां मजबूत आर्थिक संकेतकों और बेहतर कॉरपोरेट आय वृद्धि ने निवेशकों को आकर्षित किया।

इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी निवेशकों के लिए सकारात्मक रही। ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग 88.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जिससे महंगाई और कंपनियों की लागत को लेकर चिंताएं कम हुई हैं।

हालिया तेजी ने बाजार को अक्टूबर की शुरुआत में बने एक साल के निचले स्तर से काफी ऊपर पहुंचा दिया है। 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 71,292.88 अंक तक फिसल गया था, लेकिन उसके बाद बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी मजबूत तेजी के बाद मुनाफावसूली की संभावना भी बनी रहती है। सोमवार को बाजार में इसका असर देखने को मिला, जब प्रमुख सूचकांक लगभग 2 प्रतिशत तक फिसल गए।

इस बीच वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारत को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण जताते हुए अनुमान लगाया है कि मजबूत आर्थिक वृद्धि, कंपनियों की बेहतर कमाई और स्थिर नीतिगत माहौल के दम पर सेंसेक्स 2027 के अंत तक 95,000 अंक के स्तर तक पहुंच सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि विदेशी निवेश प्रवाह मजबूत बना रहता है, कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रित रहती हैं और कॉरपोरेट आय में सुधार जारी रहता है, तो भारतीय शेयर बाजार में आगे भी सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

Date & Time : 2026-11-24 17:05:03

Share:

Leave A Reviews

Related News