नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम पुलिस स्टेशन की टीम ने रेप, धमकी, पीछा करने और पोक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के दो महीने बाद आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।
![]()
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम पुलिस स्टेशन की टीम ने रेप, धमकी, पीछा करने और पोक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के दो महीने बाद आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को वेलकम पुलिस स्टेशन में 21 साल की एक युवती ने शिकायत की थी। युवती ने आरोप लगाया कि 2023 में एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया, धमकाया और बार-बार उसका यौन शोषण किया। उसने ट्यूशन क्लास के दौरान पीड़िता का पीछा भी किया और उसे तथा उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर, वेलकम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान और विस्तृत पड़ताल में पता चला कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। इसलिए मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई।
केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। उसके संभावित ठिकानों पर कई बार छापेमारी की गई और तकनीकी निगरानी, सीडीआर विश्लेषण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और स्थानीय खुफिया जानकारी के जरिए उसे खोजने की लगातार कोशिशें की गईं। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) हासिल किए गए और उसे 'घोषित अपराधी' करार देने के लिए बीएनएसएस की धारा 84 के तहत कार्यवाही भी शुरू की गई थी।
वेलकम पुलिस स्टेशन के एसचओ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार खत्री के नेतृत्व में और भजनपुरा के एसीपी सहदेव कुमार राणा की कड़ी निगरानी में एक समर्पित टीम ने इस मामले पर लगातार काम किया।
पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने उत्तराखंड के भगवानपुर में छापेमारी की और वेलकम इलाके के रहने वाले लगभग 26 साल के आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी पहले भी गैर-इरादतन हत्या और जुए के मामलों में शामिल रहा है। आगे की जांच जारी है।
--आईएएनएस
ओपी/पीएम
Leave A Reviews