नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के साकेत इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अचानक एक इमारत का हिस्सा ढह गया। यह घटना साकेत मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
![]()
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के साकेत इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अचानक एक इमारत का हिस्सा ढह गया। यह घटना साकेत मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने की घटना से मैं बेहद चिंतित हूं। एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
दिल्ली फायर सर्विस को शनिवार शाम करीब 7:44 बजे कॉल मिली थी, जिसके बाद तुरंत फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे गए। इसके बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।
राहत कार्य में एनडीआरएफ की टीमें भी जुट गई हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें भी संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रही हैं। सभी एजेंसियां मिलकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।
घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ और दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोगों को तुरंत सुरक्षित दूरी पर हटाया गया ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। मलबे को हटाने के लिए मशीनों और हाथों दोनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक मलबे के नीचे फंसे लोगों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है।
--आईएएनएस
पीआईएम/डीएससी
Leave A Reviews