गांधीनगर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के 9.69 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।
![]()
गांधीनगर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के 9.69 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य सरकार के प्रवक्ता और मंत्री जीतू वघानी ने बताया कि बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। इसके साथ ही गुजरात में डीए की दरें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान हो जाएंगी।
इस फैसले का लाभ 4.62 लाख कार्यरत कर्मचारियों और करीब 5.07 लाख पेंशनर्स को मिलेगा, जो छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत आते हैं। इसमें राज्य सरकार, पंचायत सेवाओं और अन्य संस्थानों के कर्मचारी भी शामिल हैं।
सरकार जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के चार महीने के बकाया (एरियर) का भुगतान एकमुश्त करेगी। यह राशि नवंबर महीने के वेतन और पेंशन के साथ सीधे कर्मचारियों और पेंशनर्स के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
जीतू वघानी ने बताया कि एरियर के भुगतान पर राज्य सरकार को 523 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। वहीं, डीए बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर सालाना 1,569 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
दीपावली से पहले इस फैसले की घोषणा करते हुए वघानी ने कहा कि सरकार ने यह कदम कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में उठाया है।
उन्होंने कहा, "राज्य में सुशासन और प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले कर्मचारियों के कल्याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही सरकार चाहती है कि कर्मचारी और पेंशनर्स अपने परिवारों के साथ त्योहार खुशी से मना सकें।"
--आईएएनएस
एएमटी/डीकेपी
Leave A Reviews