Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली के व्यापारियों के लिए भाजपा सांसद की अपील, बोले- स्थानीय बाजारों में करें खरीदारी

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के व्यापारियों को समर्थन देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं से स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण दिल्ली के व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे समय में छोटे व्यापारियों, कारीगरों और स्थानीय निर्माताओं का सहयोग करना जरूरी है। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता देश को बांटने वाली ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। इसके अलावा, उन्होंने सीआरपीएफ द्वारा लगातार 12 महीनों तक शून्य ऑपरेशनल कैजुअल्टी का रिकॉर्ड बनाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली का परिणाम बताया।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उपभोक्ताओं से स्थानीय व्यापारियों का समर्थन करने की अपील की है। इसमें उनकी लोकसभा क्षेत्र चांदनी चौक के बाजार भी शामिल हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बड़ी संख्या में स्थानीय बाजारों में पहुंचें और छोटे व्यापारियों, कारीगरों तथा स्थानीय निर्माताओं से सामान खरीदें। पिछले एक महीने में हुए विरोध प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में बाजारों में खरीदारी बढ़ाकर व्यापारियों को सहयोग दिया जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम उपभोक्ताओं को भी इस प्रयास में भागीदारी करनी चाहिए, ताकि स्थानीय कारोबार को समर्थन मिल सके।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी हमेशा अलगाववादी तत्वों के साथ खड़ी दिखाई देती है। कांग्रेस के कुछ नेता, जो पेशे से वकील हैं, सुप्रीम कोर्ट में आतंकवादियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश को बांटने की कोशिश होती है, कांग्रेस के नेता कथित तौर पर ऐसी ताकतों के साथ नजर आते हैं।

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि वह लगातार विदेश दौरे करते हैं, लेकिन देश को यह जानकारी नहीं दी जाती कि वे वहां किन लोगों से मिलते हैं और किन ताकतों के साथ उनकी बातचीत होती है। खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि इन मुलाकातों और यात्राओं को लेकर पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि इन दौरों के दौरान उनकी मुलाकातें किन लोगों से होती हैं।

सीआरपीएफ द्वारा लगातार 12 महीनों तक शून्य ऑपरेशनल कैजुअल्टी दर्ज करने पर प्रवीण खंडेलवाल ने बल के जवानों और अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की निर्णायक कार्यशैली के कारण संभव हुई है। खंडेलवाल ने दावा किया कि पहली बार पूरे वर्ष के दौरान सीआरपीएफ का एक भी जवान घायल नहीं हुआ। इस अवधि में नक्सलवाद को समाप्त किया गया और सीआरपीएफ को कई विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों से भी निपटना पड़ा। इसके बावजूद बल ने बिना किसी ऑपरेशनल कैजुअल्टी के 12 महीने पूरे किए। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों की कार्यक्षमता और सरकार के नेतृत्व का परिणाम बताते हुए सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों की उपलब्धि की सराहना की।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-11-04 20:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News