Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आफत की बारिश: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग ठप, एमपी की कई ट्रेनें रद्द व शॉर्ट टर्मिनेट, देखें पूरी लिस्ट

कई प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह रद्द: इंदौर–मुंबई सेंट्रल, बांद्रा–अजमेर, अमृतसर–बांद्रा जैसी प्रीमियम एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

रतलाम. पश्चिम रेलवे के मुंबई रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले घोलवड़–उमरगाम रोड रेलखंड पर हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर टूटी है। क्षेत्र में भारी जलभराव के कारण ब्रिज नंबर 203 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर रेल यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

इस जलभराव का सीधा असर रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली और मध्य प्रदेश से आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनों पर पड़ा है। रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशनों से ही पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोककर शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।

स्टेशनों पर रोकी गईं गाड़ियाँ, यात्रियों की सुविधाओं का दावा

मुंबई की ओर जाने वाली गाड़ियों को रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा, नामली, मेघनगर, थांदला, बामनिया और लिमखेड़ा जैसे अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। लंबे इंतजार से जूझ रहे यात्रियों को राहत पहुँचाने के लिए रेलवे प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर मोर्चा संभाला।

प्रभावित स्टेशनों पर फँसे यात्रियों के लिए मुफ्त दाल-चावल, खिचड़ी, पोहा, केले और पीने के पानी की व्यवस्था की गई।

रद्द और प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची

यदि आप भी दिल्ली-मुंबई या एमपी से महाराष्ट्र मार्ग पर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले प्रभावित ट्रेनों की यह सूची अवश्य देख लें:

1. पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें (Cancelled Trains):

  • 12961 इंदौर – मुंबई सेंट्रल (24 जुलाई)

  • 12962 इंदौर – मुंबई सेंट्रल (23 और 24 जुलाई)

  • 12227 मुंबई सेंट्रल – इंदौर (23 जुलाई)

  • 12228 इंदौर – मुंबई सेंट्रल (24 जुलाई)

  • 12904 अमृतसर – बांद्रा टर्मिनस (25 जुलाई)

  • 12926 अमृतसर – बांद्रा टर्मिनस (25 जुलाई)

  • 12996 अजमेर – बांद्रा टर्मिनस (23 जुलाई)

  • 12995 बांद्रा टर्मिनस – अजमेर (24 जुलाई)

  • 04728 वलसाड – हिसार स्पेशल (23 जुलाई)

  • 19037 बांद्रा टर्मिनस – बरौनी (23 जुलाई)

  • 19038 बरौनी – बांद्रा टर्मिनस (26 जुलाई)

  • 19019 हरिद्वार – बांद्रा टर्मिनस (24 जुलाई)

  • 19020 बांद्रा टर्मिनस – हरिद्वार (25 जुलाई)

  • 12479 जयपुर – बांद्रा टर्मिनस (23 जुलाई)

  • 12480 बांद्रा टर्मिनस – जयपुर (24 जुलाई)

2. शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें (बीच रास्ते में समाप्त):

  • 19092 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस: यह ट्रेन अंकलेश्वर जंक्शन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

  • 22655 एर्नाकुलम – निजामुद्दीन: यह ट्रेन उमरगाम रोड स्टेशन तक ही चलेगी।

Share:

Leave A Reviews

Related News