Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर में खेत के पानी को लेकर विवाद: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौके पर मौत

नरसिंहपुर जिले के डूंडी-पिडराई गांव में खेत के पानी को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक भतीजे ने अपने ही सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार को स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में हुई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रेम नारायण पटेल अपने खेत में हल चला रहे थे, तभी उनका भतीजा संदीप वहां पहुंचा। गेहूं की फसल में पानी जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि बहस के बाद संदीप वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद बंदूक लेकर लौटा और अपने चाचा के सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय मौजूद मृतक के बेटे सचिन ने बताया कि आरोपी पहले धमकी देकर गया था और फिर अपने माता-पिता के साथ वापस आया। गोली चलते ही वह जान बचाकर वहां से भागा और गांव के कोटवार को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इस वारदात के बाद गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

Share:

Leave A Reviews

Related News