Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दूसरा टी20: गार्डनर का ऑलराउंडर प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 40 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा


सिडनी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉर्थ सिडनी ओवल में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच को 40 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

सिडनी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉर्थ सिडनी ओवल में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच को 40 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरा टी20 भी जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच इसी मैदान पर 22 अक्टूबर को खेला जाना है।

सिडनी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इस टीम ने 41 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बेथ मूनी ने एशले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 60 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।

मूनी 28 गेंदों में 6 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद एशले गार्डनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जॉर्जिया वेयरहैम (3), एनाबेल सदरलैंड (10) और निकोला कैरी (नाबाद 5) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। गार्डनर 45 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुईं। विपक्षी खेमे से जेस केर और नेंसी पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि ब्री इलिंग और अमेलिया केर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। इस टीम को 10 के स्कोर पर जॉर्जिया प्लिमर (6) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान अमेलिया केर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने फ्लोरा डेवोनशायर (12) के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 रन, जबकि मैडी ग्रीन (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जुटाकर टीम को 77 के स्कोर तक पहुंचाया।

इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि 99 के स्कोर तक 6 विकेट गिर गए। हालांकि, ब्रुक हॉलिडे ने पॉली इंग्लिस के साथ सातवें विकेट के लिए 12 गेंदों में 23 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। मेजबान खेमे से जॉर्जिया वेयरहैम ने 18 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि एशले गार्डनर ने 3 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। किम गार्थ और लूसी हैमिल्टन को 1-1 विकेट हाथ लगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-20 17:10:10

Share:

Leave A Reviews

Related News