Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दूसरा विश्व कालजयी अध्ययन सम्मेलन एथेंस में आयोजित होगा

बीजिंग, 1 जून (आईएएनएस)। चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी ने सोमवार को पेइचिंग में आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग में घोषणा की कि ‘प्राचीन और आधुनिक संवाद: कालजयी ज्ञान का आधुनिक महत्व’ विषय पर दूसरा विश्व कालजयी अध्ययन सम्मेलन 9 से 10 जून 2026 तक ग्रीस के एथेंस में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इस सम्मेलन का संयुक्त आयोजन चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी, चीनी शिक्षा मंत्रालय, चीनी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय, ग्रीक संस्कृति मंत्रालय तथा एथेंस विज्ञान अकादमी द्वारा किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र, पूर्ण अधिवेशन और समापन समारोह के अलावा सम्मेलन में चार समानांतर विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी। इनमें नैतिकता एवं शिक्षा, मित्रता एवं समुदाय, शांति एवं व्यवस्था, तथा प्रौद्योगिकी एवं सभ्यता शामिल हैं।

सम्मेलन के दौरान ‘कालजयी ज्ञान से मानवता के पथ को रोशन करना’ शीर्षक से एक साझा घोषणा जारी की जाएगी। साथ ही, ‘चीनी कालजयी सभ्यता अनुसंधान संस्थान वैश्विक विद्वान शोध एवं अध्ययन कार्यक्रम’ का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, सम्मेलन में आयोजित प्रदर्शनी में प्राचीन और आधुनिक कालजयी पुस्तकें, अनुसंधान दस्तावेज, पारंपरिक चीनी चिकित्सा ग्रंथ, प्रौद्योगिकी पुरातत्व तथा सांस्कृतिक विरासत संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।

सम्मेलन के बाद प्रतिनिधिमंडल को चीन-ग्रीस संयुक्त पुरातात्विक स्थल एंजेलोकास्त्रो का दौरा भी कराया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News