Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रोमानिया में भारत के राजदूत ने छात्रों से की मुलाकात, संबंध मजबूत करने पर जोर


बुखारेस्ट, 1 जून (आईएएनएस)। रोमानिया में भारत के राजदूत ने सोमवार को रोमानियाई और भारतीय छात्रों से बातचीत की और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

बुखारेस्ट, 1 जून (आईएएनएस)। रोमानिया में भारत के राजदूत ने सोमवार को रोमानियाई और भारतीय छात्रों से बातचीत की और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज मोहापात्रा ने बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास में केआईआईटी और केआईएसएस के भारतीय और रोमानियाई छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध मजबूत करने और छात्र आदान-प्रदान बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

रोमानिया में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। पिछले सप्ताह मोल्दोवा की राजधानी चिशिनाउ में भारतीय सांस्कृतिक दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडो-मोल्ड बिजनेस एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशनने भारतीय दूतावास, बुखारेस्ट के सहयोग से आयोजित किया था।

इस कार्यक्रम में सितारा डांस ग्रुप ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भारतीय दूतावास ने इसे भारत की संस्कृति, दोस्ती और लोगों के बीच संबंधों का शानदार उत्सव बताया।

29 मई को राजदूत मनोज मोहापात्रा ने रोमानिया के क्लुज-नापोका शहर में आयोजित ‘जिलेले क्लुजुलुई’ समारोह में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारत और रोमानिया के बीच बढ़ती मित्रता और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया गया।

दूतावास ने कहा कि रोमानिया में रहने वाले भारतीय समुदाय ने इस कार्यक्रम में अपनी देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत का गर्व के साथ प्रदर्शन किया।

इस बीच, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 28 मई को साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक (जिमनिख) के दौरान रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना तोयू से मुलाकात की।

बैठक के बाद रोमानियाई विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश भविष्य में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते का अधिकतम लाभ उठाने की तैयारी कर रहे हैं। रक्षा उद्योग, नवीकरणीय ऊर्जा, इस्पात, ऑटोमोबाइल, उर्वरक और बंदरगाह अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं।

उन्होंने बताया कि 2025 में भारत और रोमानिया के बीच व्यापार 1.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 2024 की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाता है। रोमानियाई विदेश मंत्री ने कहा कि आठ साल के अंतराल के बाद संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग को फिर से सक्रिय किया गया है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में नई गति आई है और निवेश भी तेजी से बढ़ रहा है। दोनों देशों के मंत्री इस साल के अंत में रोमानिया की संभावित उच्चस्तरीय यात्रा को लेकर भी उत्साहित हैं।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News