Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एचएसएल में जॉब का चांस: डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन शुरू, 3 जून तक भरें फॉर्म


अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) ने अनुबंध के आधार पर 2 वर्ष की अवधि के लिए डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर (टेक्निकल) - विशाखापत्तनम/चेन्नई के 3 पदों पर योग्य और अनुभवी व्यक्ति की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में अनारक्षित वर्ग (यूआर) के 1, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 1 और अनुसूचित जाति (एससी) के 1 पद शामिल हैं।

अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) ने अनुबंध के आधार पर 2 वर्ष की अवधि के लिए डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर (टेक्निकल) - विशाखापत्तनम/चेन्नई के 3 पदों पर योग्य और अनुभवी व्यक्ति की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में अनारक्षित वर्ग (यूआर) के 1, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 1 और अनुसूचित जाति (एससी) के 1 पद शामिल हैं।

उप परियोजना अधिकारी (तकनीकी) पद के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 मई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इस पोस्ट पर नियुक्त होना चाहते हैं, वे एचएसएल की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

डीपीओ (तकनीकी) पद के लिए आवेदकों के पास पूर्णकालिक ग्रेजुएशन/डिप्लोमा, कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/शिपराइट और समकक्ष में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय/एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त होना चाहिए। इसी के साथ ग्रेजुएट इंजीनियरों के पास न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव या डिप्लोमा इंजीनियरों के पास न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 3 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 300 रुपए है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/चयन प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण/फिटनेस प्रमाण पत्र के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 75,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, आवेदकों के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन केवल साक्षात्कार के समय ही किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

बता दें कि एचएसएल द्वारा भर्ती की अवधि संतोषजनक प्रदर्शन/आवश्यकता के अधीन एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News