Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देवास की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन अफसर निलंबित

भोपाल, 16 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और राजस्व विभाग के तीन अफसर को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, दो दिन पहले देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट एवं आगजनी की घटना हुई थी। इसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक तौर पर इस हादसे में कई प्रशासनिक चूक भी सामने आई हैं। उसी के चलते जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई की गई है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोनकच्छ की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) दीपा मांडे को निलंबित किया गया है। आयुक्त उज्जैन संभाग से प्राप्त प्रतिवेदन और पुलिस महानिदेशक की अनुशंसा के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारी द्वारा शासन स्तर से समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप फैक्ट्री संचालन संबंधी निरीक्षण नहीं किए गए। वरिष्ठ कार्यालय को आवश्यक प्रतिवेदन भी प्रेषित नहीं किए गए। शासन ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता माना है।

इसी क्रम में संभाग आयुक्त आशीष सिंह द्वारा टोंकखुर्द के एसडीएम संजीव सक्सेना एवं टप्पा चिडावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि विस्फोटक सामग्री से संबंधित प्रकरणों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशासनिक निरीक्षण एवं निगरानी नहीं की गई। मामले में गंभीर लापरवाही पाई गई।

बताया गया है कि सभी अधिकारियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 तथा मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान दीपा मांडे का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, भोपाल निर्धारित किया गया है। संजीव सक्सेना एवं रवि शर्मा का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, देवास रहेगा। सभी अधिकारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News