
कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई Delhi, Hyderabad और Bengaluru में एक साथ की जा रही है।
I-PAC, Mamata Banerjee की पार्टी टीएमसी के चुनावी रणनीति और प्रबंधन का काम संभालती है। यह छापेमारी कथित कोयला तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। हालांकि, अब तक छापेमारी में क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में I-PAC के डायरेक्टर Rishikant Singh के आवास पर भी ईडी ने तलाशी ली। इस मामले की जड़ें 27 नवंबर 2020 को दर्ज सीबीआई एफआईआर से जुड़ी हैं, जिसमें करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए थे।
इससे पहले भी ईडी ने कोलकाता में I-PAC के कार्यालय और इसके सह-संस्थापक Pratik Jain के घर पर छापा मारा था। उस दौरान ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गई थीं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी।
ममता बनर्जी ने उस समय आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसियां टीएमसी के चुनावी दस्तावेज और डेटा जब्त करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्री Amit Shah पर निशाना साधते हुए कहा था कि चुनाव से पहले एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
Leave A Reviews