Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एडा-निकोल सैंगर ने 'ग्रोन अप्स 3' की शूटिंग की पूरी, कहा-यह सच में एक सपने जैसा रहा


मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस एडा-निकोल सैंगर ने 'ग्रोन अप्स 3' की शूटिंग पूरी कर ली है और इस अनुभव को सपने के सच होने जैसा बताया है।

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस एडा-निकोल सैंगर ने 'ग्रोन अप्स 3' की शूटिंग पूरी कर ली है और इस अनुभव को सपने के सच होने जैसा बताया है।

एडा-निकोल, जो आने वाली फिल्म में डोना लैमन्सॉफ का किरदार निभाती नजर आएंगी, उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि वह रोज टीम के साथ काम करने को मिस करेंगी और दर्शकों के फिल्म देखने का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, " 'ग्रोन अप्स 3' की शूटिंग खत्म। मैं रोज इतने शानदार लोगों के साथ काम करने को बहुत मिस करूंगी, यह सच में एक सपना था। हमारी कमाल की कास्ट और क्रू का दिल से शुक्रिया, आप सभी से बहुत प्यार है और इंतजार नहीं हो रहा कि दुनिया देखे कि हमने क्या बनाया है।"

'ग्रोन अप्स 3' में एडम सैंडलर, केविन जेम्स, क्रिस रॉक, सलमा हायेक पिनाल्ट, डेविड स्पेड, रॉब श्नाइडर, माया रूडोल्फ और मारिया बेलो के साथ जैकी सैंडलर, शकील ओ'नील, कॉलिन क्विन, टिम मीडोज, चेरी ओटेरी, एलेन क्लेघोर्न और निक स्वार्डसन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

खबरों के मुताबिक तीसरे पार्ट में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे, जिनमें जूली बोवेन, डियोन कोल, बेली मैडिसन, जेक गोल्डबर्ग, एलेक्सिस निकोल सांचेज, सैडी सैंडलर, सनी सैंडलर, एडा-निकोल सैंगर, मॉर्गन गिंगरिच, कालेओ एलम, नादजी जेटर, डेविड मैटल और कामिल मैकफैडेन शामिल हैं।

'ग्रोन अप्स 3' का निर्देशन डेनिस डुगन ने किया है और इसे सैंडलर और फ्रेड वुल्फ ने लिखा है। फिल्म की कहानी पांच बचपन के दोस्तों के बारे में है जिन्होंने 1978 में अपनी जूनियर हाई स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीती थी। तीन दशक बाद अपने पूर्व कोच की मौत के बारे में जानने के बाद वे 4 जुलाई के वीकेंड पर फिर से मिलते हैं।

इसका दूसरा पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था। 2010 की फिल्म 'ग्रोन अप्स 3' का सीक्वल, इसका निर्देशन भी डेनिस डुगन ने किया था और इसे सैंडलर, फ्रेड वुल्फ और टिम हर्लिही ने लिखा था। फिल्म में लैनी अपने परिवार को वापस अपने होमटाउन ले आता है, जहां वह अपने पुराने दोस्तों से मिलता है। साथ में वे अजीबोगरीब स्थितियों और एक लोकल फ्रेटर्निटी के रूप में नए दुश्मनों का सामना करते हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Date & Time : 2026-10-29 14:30:11

Share:

Leave A Reviews

Related News