Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'एक ग्रुप के तौर पर हमने यह खिताब जीता है', ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद बोले कप्तान ईशान किशन


चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ईस्ट जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन की कप्तानी में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद ईशान ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ईस्ट जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन की कप्तानी में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद ईशान ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। मैच के बाद कप्तान ईशान ने कहा, "एक ग्रुप के तौर पर, हमने यह खिताब जीता। मुझे लगता है कि हर कोई एक-दूसरे का ख्याल रख रहा था, जो मेरे लिए सबसे जरूरी बात थी। मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा कप्तान रहा हूं ( मुस्कान के साथ), लेकिन मुझे लगता है कि सफर यहीं खत्म नहीं होता। आपको हर विभाग में बेहतर होते रहना होगा। हमेशा कुछ न कुछ गलतियां होती रहती हैं। इसी वजह से हमें बस उन्हें सुधारना है और दिन-प्रतिदिन बेहतर होना है।"

ईशान ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह सब ब्रेक के बाद (जब उन्हें इंडियन टीम में नहीं चुना गया था) ज्यादा शांत रहने, गेम में अधिक शामिल रहने, यह समझने कि क्या जरूरी है, आप गेम के प्रति कितने जागरूक हैं और आप स्थिति को कैसे समझते हैं, इस बारे में था। आपको एक-दूसरे का ख्याल रखना होता है, हर गेंद पर मदद करने की कोशिश करनी होती है, ताकि वे उस जोन में न जाएं जहां मैं था। इसी कारण मैं बस सभी की मदद करने की कोशिश कर रहा था और, यह मेरे लिए भी एक अच्छा बदलाव रहा है। मैं अधिक शांत रहा हूं, स्थितियों के प्रति ज्यादा जागरूक रहा हूं और, मुझमें अधिक भूख है। आप अपनी टीम के लिए अच्छा खेलना चाहते हैं। आपको अपनी टीम को जिताना है, और यही बात मुझमें बदली है।"

ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर ली गई 372 रनों के विशाल बढ़त के बूते विजेता घोषित किया गया। पहली पारी में ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 708 रन बनाए। टीम की तरफ से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, दूसरी इनिंग में भी उन्होंने 80 रन बनाए। पहली पारी में साउथ जोन की पूरी टीम 336 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। दूसरी पारी में ईस्ट जोन ने 7 विकेट गंवाकर 388 रन बनाए।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Date & Time : 2026-09-10 15:40:10

Share:

Leave A Reviews

Related News